mulank 1: numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

IMG 20201218 215117 mulank 1: numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

मूलांक 1

कैसे जाने आपका मूलांक:

किसी भी महीने के 1,10,19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का numerology में मूलांक 1 होता है। 1 मूलांक वालों (rashifal date of birth) के लिए 2021 वर्ष काफी कुछ लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं 2021का विस्तृत राशिफल

जनवरी-मार्च :

1 नंबर मूलांक (mulank 1) वालों के लिए साल की शुरुआत पूरे जोश के साथ होगी। घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। Luxury चीजों में खर्च कर सकते हैं। अगर नई प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस समय में आप खरीद सकते हैं। 25-26 जनवरी में पिता से कुछ अनबन के योग बन रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें।

यह भी पढ़िए : lakshmi poojan : अपार एवं स्थायी लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें इन 2 मंत्रों से पूजा

फरवरी में कार्यक्षेत्र में मेहनत के योग दिख रहे हैं। इस समय में आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं। आप जो भी फैसला लें सोच-समझकर करें। घर का माहौल किसी बात को लेकर तनाव में हो सकता है। मार्च में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए क्योंकि आपका गुस्सा बढ़ सकता है।

अप्रैल-जून :

mulank 1 (numerology) वाले जो लोग संतान के लिए कोशिश कर रहे हैं उनकी कोशिशें इस समय में कामयाब हो सकती हैं। विद्यार्थी गण के लिए भी यह समय श्रेष्ठ है उन्हें भी परीक्षा में सफलता मिलेगी।कार्य क्षेत्र में भी माहौल सकारात्मक होगा।
इस समय में आपको भाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। धन का आगमन होगा लेकिन खर्चे इस समय में अधिक होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
जून में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तथा मान सम्मान को ठेस ना पहुंचे इसका भी विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़िए : Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

mulank 1

जुलाई-सितंबर :

इस समय में आप mulank 1 (numerology) में वाले को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। विशेषकर जुलाई और अगस्त में। अपने मन को कहीं भटकने ना दें क्योंकि यह प्रेम संबंधों में दरार का कारण बन सकती हैं। दांपत्य जीवन में अपने ईगो को बीच में ना लाएं अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जुलाई में इसका विशेष ध्यान रखें।

व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होता रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के सितंबर में प्रमोशन के चांस बन सकते हैं। प्रेमी युगल भी इस समय में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

अक्टूबर-दिसंबर :

इस समय में खासकर नवंबर में mulank 1 वाले विद्यार्थी वर्ग को बहुत कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि उनकी मेहनत में ही सफलता की कुंजी निहित है। अन्यथा सम्मान को ठेस लगने की आशंका दिखाई दे रही है। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी।

एक नंबर वालों को जो परेशानी नवंबर में हो रही थी वह दिसंबर में जाकर पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। धन का आगमन बढ़ेगा और सेहत में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा तथा विदेश यात्रा करने के अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह वर्ष 2021, बेहतरीन वर्ष साबित होगा।

mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 8 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 7 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 6 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 5 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 4 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 3 : numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 2: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

Tips for the Year :

  1. mulank 1 वाले आत्मविश्वास से भरपूर ऊर्जावान और उदारवादी व्यक्ति होते हैं (rashifal date of birth) लेकिन कभी-कभी इन लोगों में कुछ अति आत्मविश्वास (over confidence) आ जाता है जिस कारण यह सामने वाले को बहुत कम करके आंकतें हैं! जो कि किसी प्रतियोगिता अथवा सामान्य व्यवहार के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता। अगर आप अपने आपको अति आत्मविश्वास तथा क्रोध से बचा सकें तो यह आपके लिए cherry on the cake साबित हो सकता है।

2. मार्च से पहले कोई भी नए बहुत बड़े बदलाव से बचें! जैसा चल रहा है उसे चलने दे।

3. सूर्य देव को नित्य अर्घ्य अर्पित करें तथा प्रतिदिन सूर्य देव के बीज मंत्र करें। आप इस वीडियो के साथ सूर्य देव के बीज मंत्र कर सकते हैं👇🏼

 

Pls follow us : Facebook

If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :

Know your future


About Aavaz Devotional Library

This is an astrological solution Facebook page. You can get all astrological solution on a single place. https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

View all posts by Aavaz Devotional Library →