mulank 3 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

मूलांक 3 (mulank 3)

कैसे जाने आपका मूलांक:

किसी भी महीने की 3, 12, 21, अथवा 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 (mulank 3) होता है। मूलांक 3  वालों के लिए नव वर्ष 2021 क्या लेकर आने वाला है !आइए जानते हैं 2021 का विस्तृत राशिफल (rashifal date of birth)…

जनवरी-मार्च (rashifal date of birth):

साल की शुरुआत कर्मठता के साथ होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी तेजस्वी रहेगी। जनवरी-फ़रवरी में व्यय की स्थिति बनती दिख रही है, हो सकता है आप वाहन, घर अथवा अपने किसी शौक पर पैसे खर्च करें।

विद्यार्थी वर्ग को अपनी मेहनत को अधिक बढ़ा देना चाहिए, जिससे कि उन्हें अनुकूल रिजल्ट मिल सके।जो लोग किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।

प्रेमी युगल जो कि बहुत दिनों से अपने विवाह बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार खत्म हो सकता है। जिन लोगों का मूलांक 3  (mulank 3) है और साथ ही साथ चंद्रराशि धनु या लग्न भी है। वे मार्च तक अपनी तबीयत का ध्यान रखें। अगर आपको अपनी चंद्रराशि नहीं मालूम तो आप यहां देखकर मालूम कर सकते हैं 👇🏼

यह भी पढ़िए : Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

mulank 3

अप्रैल-जून (rashifal date of birth) :

जनवरी से मार्च तक अभी तक जो आप (mulank 3) मेहनत कर रहे थे, उसका फल आपको सीमित ही मिल रहा था लेकिन अप्रैल के मध्य से आपकी स्थितियों में सुधार होना शुरू हो जाएगा। धन की स्थिति भी सुधरनी शुरू हो जाएगी। हो सकता है, इस साल के अंत तक आपको एक नई तिजोरी लेनी पड़ जाए।

यह भी पढ़िए : सुंदर एवं मनचाही पत्नी प्राप्त करने के लिए करें patnim manoramam dehi mantra

जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस समय में उनके घर में शहनाई बज सकती है। व्यापारियों को भी इस समय लाभ मिलेगा।घर का माहौल थोड़ा इस समय में किसी बात को लेकर तनावग्रस्त रह सकता है।

नौकरीपेशा लोगों के इस समय में नौकरी बदलने अथवा ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। लेकिन जो भी होगा, स्थिति लाभ वाली ही रहेगी। अतः घबराए नहीं।

जुलाई-सितंबर (rashifal date of birth) :

मूलांक 3 (mulank 3) वाले व्यक्तियों के लिए इस समय में भी विवाह के योग बने रहेंगे इसके साथ ही जो दंपत्ति संतान प्राप्ति की चाह रख रहे हैं उनकी वह इच्छा इस समय में पूरी हो सकती है। लाभ की जो स्थितियां अप्रैल मध्य से प्रारंभ हुई थी सितंबर तक वह इसी प्रकार बनी रहेंगी। आप की स्थिति बेहतर होती चलेगी।

जुलाई-अगस्त में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा दांपत्य जीवन में समस्या खड़ी हो सकती है।सितंबर माह में कैरियर से संबंधित कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य साथ देगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें

अक्टूबर-दिसंबर (rashifal date of birth) :

अक्टूबर से कार्यक्षेत्र में थोड़ी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। आपकी (mulank 3) लाभ की स्थिति में रोड़े अटकाने की कोशिश की जा सकती है।प्रेम-संबंधों में सतर्कता बरतें अन्यथा दरार आ सकती है।इस समय में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

जो परेशानियां आप अक्टूबर-नवंबर में महसूस कर रहे थे, दिसंबर में आते-आते तक वह काफी कम हो जाएंगी और स्थितियां सुधरने लगेंगी। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

विद्यार्थीजन की मेहनत रंग लाएगी और अनुकूल रिजल्ट उन्हें प्राप्त होंगे। जो लोग घर में नए मेहमान का इंतजार कर रहे हैं उनकी भी मनोकामना इस समय में पूर्ण हो सकती है। स्वास्थ्य की जो गिरावट पिछले कुछ दिनों से आप देख रहे थे, वह भी अब ठीक हो जाएगी। कुल मिलाकर वर्ष 2021 आप मूलांक 3 के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 8 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 7 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 6 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 5 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 4 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 2: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 1: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

Tips for the Year :

1. मूलांक 3 (mulank 3) वाले लोग बहुत ज्ञानी होते हैं, वह अपने ज्ञान को हमेशा बढ़ाते रहते हैं तथा लक्ष्य को हमेशा Focus करते हैं किंतु वे थोड़े reserved nature के होते हैं।

जिस कारण लोगों इनको arrogant समझने लगते हैं और इनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप अपनी इस nature को नियंत्रित कर सके तो यह आपके व्यक्तित्व एवं सामाजिक जीवन के लिए बहुत बेहतर होगा।

2. अप्रैल मध्य से आपका समय बेहतर हो रहा है अतः उसका अच्छे से लाभ उठाएं और इससे पहले किसी बहुत बड़े बदलाव से बचें।

3. भगवान विष्णु की आराधना करें और केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं। आप इस वीडियो के साथ मंत्र कर सकते हैं👇🏼

 

Pls follow us : Facebook

If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :

Know your future

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here