mulank 7 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

IMG 20201225 152004 mulank 7 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

मूलांक 7 (mulank 7)

कैसे जाने आपका मूलांक:

किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 7 (mulank 7) होता है। मूलांक 7 (mulank 7) वालों के लिए नव वर्ष 2021 क्या लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं उनका विस्तृत राशिफल….

Aries Sign : Mesh Rashi 2024 – कैसा रहेगा वर्ष 2024 मेष राशि वालों के लिए

मूलांक 7 (mulank 7) वालों के लिए वर्ष 2021 सकारात्मक बदलाव की शुरुआत का साल रहेगा जोकि आगे आने वाले सालों में चलता रहेगा।

अगर सच कहा जाए तो मूलांक 7 (mulank 7) वाले लोग पिछले 3 सालों से काफी संघर्ष कर रहे हैं लेकिन वर्ष 2021 उनके लिए संभावनाओं एवं उपलब्धियों भरा साल साबित होगा।

जनवरी-मार्च (मूलांक 7 का भविष्य 2021) :

साल की शुरुआत जीवनसाथी से थोड़ी सी नोकझोंक से हो सकती है लेकिन यह कोई गंभीर नहीं होगी। इस समय सीज़नल बीमारियों से अपना ध्यान रखें।

इस समय आप जोश से भरपूर रहेंगे। साल की शुरुआत से ही आपके कैरियर में मजबूती के योग दिख रहे हैं लेकिन ध्यान रखें ,मेहनत एवं सामाजिक नेटवर्क में ही आपकी सफलता की कुंजी (key) छुपी है।

mulank 7

फरवरी-मार्च में जो लोग किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। करियर से संबंधित कुछ अच्छी खबर मूलांक 7 (mulank 7) वालों को मिल सकती हैं। इस समय में आपके ट्रांसफर के योग भी बने रहेंगे।

यह भी पढ़िए : mulank 1: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

अगर आप वाहन या घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस समय में खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार करने वाले भी इस समय अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं।

विद्यार्थीगण पढ़ाई पर अपना अच्छे से ध्यान लगाएं क्योंकि उनका ध्यान इस समय भटक सकता है।

मार्च-अप्रैल में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें आपका क्रोध जीवन-साथी पर उतर सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

अप्रैल-जून (मूलांक 7 का भविष्य 2021) :

18 अप्रैल के बाद नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के chance बन रहे हैं। धन की आवक अच्छी होगी और पहले से स्थिति काफी बेहतर हो चलेगी।लेकिन दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी तकरार से इनकार नहीं किया जा सकता।

व्यापारियों को, अप्रैल में थोड़ा सोच-समझकर कोई भी बड़ी डील पक्की करनी चाहिए। नुकसान की संभावना बन सकती है। मूलांक 7 (mulank 7) वाले लोग अप्रैल में, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

अप्रैल में दांपत्य जीवन में जो छोटे-मोटे तकरार चल रही थी, मई में वह समरसता में बदल जाएगी। संबंध मधुर होंगे।व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय अनुकूल बना रहेगा।

मूलांक 7 (mulank 7) वाले जो लोग अपने विवाह का इंतजार कर रहे हैं इस समय में उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे। जिससे उनकी बात बन सकती है। Overall यह अप्रैल से जून का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

जुलाई-सितंबर (मूलांक 7 का भविष्य 2021):

जुलाई के महीने में गुस्से से बचें। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। मूलांक 7 (mulank 7) वाले लोगों को अगस्त में मेहनत का थोड़ा कम फल मिलेगा।

लेकिन सितंबर से स्थितियां बहुत बेहतर हो जाएंगी। इस समय में आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त फायदा होने के योग देख रहे हैं तथा आप की स्थिति बहुत मजबूत हो जाएगी।केवल क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्थितियां बिगड़ सकती हैं।

जो लोग संतति की चाह रख रहे हैं इस समय उनकी मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।

अक्टूबर-दिसंबर (मूलांक 7 का भविष्य 2021):

अक्टूबर में व्यापारियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए अक्टूबर-नवंबर का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपके किए हुए कार्य का credit कोई अन्य व्यक्ति ले जा सकता है, जिससे आप को हताशा का सामना करना पड़ सकता है।

दिसंबर का समय मूलांक 7 (mulank 7) वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। साल के अंत में जब आप analysis करेंगे तो आपको महसूस होगा कि इस साल आपके संचित धन में वृद्धि हुई है। जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे।

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2021 मूलांक 7 (mulank 7) वालों के लिए एक बेहतर वर्ष साबित होगा। जिसमें सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होगी और आप नए आयाम एवं उपलब्धियां हासिल करेंगे ।

mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 8 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

 mulank 6 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 5 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 4 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 3 : numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 2: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 1: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

 

Tips for the year :

1. मूलांक 7 वालों के लिए उनके जीवनसाथी बेहद Lucky होते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों का भाग्य उदय उनकी शादी के बाद ही होता है। अतः कोशिश करें अपने जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें, उन पर व्यर्थ का क्रोध ना करें।

2. मूलांक 7 वालों के लिए कैरियर की दृष्टि से वर्ष 2021 एक बेहतर वर्ष साबित होगा अतः मेहनत करके इसका पूरा लाभ उठाएं।

3. किसी पर भी Blind Trust ना करें और ना ही किसी की गारंटी ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं।

4. आपने जो पिछले 3-4 सालों में संघर्ष किया है। उन गलतियों से सबक लें और आगे वह गलतियां ना दोहराएं।

5. प्रतिदिन गणेश जी की पूजा अथवा हनुमान चालीसा करें तथा हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। आप यह गणेश जी का मंत्र कर सकते हैं 👇🏼

 

 

Pls follow us : Facebook

If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :

Know your future


About Aavaz Devotional Library

This is an astrological solution Facebook page. You can get all astrological solution on a single place. https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

View all posts by Aavaz Devotional Library →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *