mulank 8 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

मूलांक 8 (mulank 8)

कैसे जाने आपका मूलांक:

किसी भी महीने की 8,17,26 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 8 (mulank 8) होता है। मूलांक 8 (mulank 8) वालों के लिए नव वर्ष 2021 क्या लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं इनका विस्तृत राशिफल..

जनवरी-मार्च (2021 rashifal in hindi):

मूलांक 8 (mulank 8) वाले लोगों की साल की शुरुआत हंसी खुशी और थोड़ा सुस्त दिन यानी आरामदायक मोड (mode) में होगी। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।

लेकिन छोटी मोटी सीज़नल बीमारी आपको इस समय रह सकती है।अगर आप अपने किसी वाहन अथवा शौक पर खर्च करने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा रहेगा। 24-25 जनवरी में पिता के साथ थोड़े मतभेद उभर सकते हैं तो उसका ध्यान रखें।

विद्यार्थी वर्ग को इस समय अपनी मेहनत थोड़ी बढ़ा देनी चाहिए क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से थोड़ा भटक सकता है।व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल रहेगा हालांकि मेहनत के मुकाबले लाभ थोड़ा कम ही होगा।

mulank 8

 

जो लोग विवाह योग्य हैं एवं शादी करना चाहते हैं उनकी शादी की संभावनाएं मार्च तक बनी रहेंगी एवं जो दंपत्ति अपने परिवार का विस्तार करना चाहते हैं यानी नए मेहमान की इंतजार कर रहे हैं उन्हें भी इस समय खुशखबरी मिल सकती है।

इस समय में धर्म में आपकी आस्था बनी रहेगी। मार्च में अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखें क्योंकि किसी वजह से क्रोध बढ़ सकता है।

अप्रैल-जून (2021 rashifal in hindi):

अप्रैल से आपको भाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही थी तो अब वह ठीक हो जाएगी। जो लोग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। जो लोग पहले से ही नौकरी में है उनका कैरियर मजबूत होगा। लाभ की स्थितियां बनेंगी।

किंतु दांपत्य जीवन में थोड़ा सावधान रहें जीवन साथी से किसी बात पर फिजूल की बहस ना करें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़िए : dehi saubhagyam aarogyam mantra : दिलाएगा आपको आरोग्य एवं सौभाग्य का वरदान

मई में गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकती हैं। इस समय आपको पिता की सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।

जो लोग उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं। उनका कार्य थोड़े दिन के लिए आगे टल सकता है।

जून-जुलाई में व्यापारी वर्ग कोई भी सौदा सोच समझ कर करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जुलाई-सितंबर (2021 rashifal in hindi):

जुलाई में भी आपको ऊर्जा से भरे रहेंगे आपका कैरियर मजबूत रहेगा। प्रेमी वर्ग थोड़ा सावधान रहें उन्हें किसी बात पर धोखा मिल सकता है।

अगस्त में किसी भी काम को करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। नौकरी पेशा लोगों के ट्रांसफर के योग इस समय बन सकते हैं।

सितंबर पर आते-आते आपकी जो परेशानियां दांपत्य जीवन में अथवा व्यापार में चल रही थीं, उनमें सुधार होना शुरू हो जाएगा।

इस समय कैरियर की गाड़ी फिर से सरपट दौड़ने लगेगी। जो लोग पढ़ाई पूरी करके नौकरी की तलाश में है उनके नौकरी इस समय में लग सकती है। भाग्य का साथ मिलने से चीजें आसान हो जाएंगी और लाभ की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

अक्टूबर-दिसंबर (2021 rashifal in hindi):

मूलांक 8  (mulank 8) वाले जो लोग शादी का इंतजार कर रहे हैं अक्टूबर से दिसंबर माह तक फिर से उनके शादी के योग बने रहेंगे।

किंतु प्रेमी वर्ग थोड़ा सावधान रहें। इस समय में उनके बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जिससे उनके प्रेम में खटास आ सकती है। खासकर अक्टूबर माह में उन्हें अधिक सावधान रहना चाहिए। गर्भवती महिलाएं भी अक्टूबर में अपना विशेष ध्यान रखें तो उनके लिए अच्छा रहेगा।

इस समय में आप एनर्जी से भरे रहेंगे। कैरियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी धन लाभ होगा।

कुल मिलाकर 2021 मूलांक 8 (mulank 8) वाले लोगों के लिए (खासकर जो लोग 36 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं) उपलब्धियों भरा वर्ष रहेगा। 36 वर्ष से कम आयु वाले लोगों के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहेगा लेकिन उन्हें मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी।

mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 7 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

 mulank 6 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 5 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 4 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 3 : numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 2: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 1: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

 

Tips for the year :

1. मूलांक 8 (mulank 8) वाले लोग थोड़ा सुस्त होते हैं ( 36 साल के बाद अचानक से प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं) अगर आप अपने इस attitude को कंट्रोल कर ले तो यह वर्ष आपके लिए बहुत ही उपलब्धियों भरा रहने वाला है।

2. मूलांक 8 (mulank 8) वाले लोगों के लिए मार्च-जुलाई एवं सितंबर-दिसंबर का समय कैरियर के दृष्टिकोण से उपलब्धियों भरा रहेगा तो इस समय जमकर मेहनत कीजिए और समय का लाभ उठाइए।

3. अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है तो गले-छाती या हड्डी के रोग आपको थोड़ा परेशान कर  सकते हैं। इसके अलावा कोई गंभीर समस्या नहीं है।

4. गरीब व्यक्तियों की मदद करें। शनि देव एवं भगवान शिव की आराधना करें। आप प्रतिदिन इस वीडियो के साथ शनिदेव की आराधना कर सकते हैं 👇

 

Pls follow us : Facebook

If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :

Know your future

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here