mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

IMG 20201225 152150 mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

मूलांक 9 (mulank 9)

कैसे जाने आपका मूलांक:

किसी भी महीने की 9,18 अथवा 27 तारीख को पैदा हुए, लोगों का मूलांक 9 (mulank 9) होता है। मूलांक 9 (mulank 9) वालों के लिए वर्ष 2021 क्या लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं, उनका विस्तृत राशिफल…

जनवरी-मार्च  (mulank 9 2021):

साल की शुरुआत पूरे जोश और एनर्जी के साथ होगी। सेहत उत्तम रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा लेकिन जीवन साथी की किसी बात पर गुस्सा आ सकता है।दांपत्य जीवन में थोड़ा-बहुत खिंचाव जनवरी-फरवरी तक जारी रह सकता है।

28 जनवरी के बाद कार्य-क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कैरियर से संबंधित कुछ अच्छी खबर भी आपको इस समय में मिल सकती है। पिता से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।

mulank 9

फरवरी-मार्च में मूलांक 9 (mulank 9) वाले विद्यार्थी-वर्ग जमकर मेहनत करेंगे, जिससे परीक्षा में अच्छे परिणाम की वे आशा कर सकते हैं।

मार्च में दांपत्य जीवन में चल रहा खिंचाव अब खत्म हो जाएगा। संबंध मधुर बनेंगे। इस समय भी करियर में लाभ की स्थितियां,आपके लिए बनी रहेंगी।

यह भी पढ़िए : lakshmi poojan : अपार एवं स्थायी लक्ष्मी प्राप्ति के लिए करें इन 2 मंत्रों से पूजा

जो लोग विवाह करना चाहते हैं, इस समय उनके विवाह की संभावना भी बहुत प्रबल रहेगी। उनका विवाह इस समय हो सकता है।

अप्रैल-जून (mulank 9 2021):

मूलांक 9 (mulank 9) वालों की अप्रैल में, धर्म में आस्था बढ़ेगी। पराक्रम बना रहेगा। जिससे आप काफी मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी आपको इस समय में प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। जिससे धन की आवक बढ़ेगी।

जो दंपत्ति अपने परिवार का विस्तार करना चाहते हैं उनकी यह मनोकामना इस समय पूर्ण हो सकती है यानी संतान से संबंधित कोई खुशखबरी आपको इस समय में मिल सकती है।

पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मई-जून में थोड़ा सेहत का ध्यान रखें। त्वचा या रक्त संबंधी (skin or blood related) रोग आपको हो सकते हैं।

मूलांक 9 (mulank 9) वाले व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहने वाला है वह इस समय व्यापार में लाभ कमाएंगे।

जुलाई-सितंबर (mulank 9 2021):

जुलाई-अगस्त में संतान की सेहत को लेकर आपको किसी प्रकार की कोई चिंता घेर सकती है। मूलांक 9 (mulank 9) वाली गर्भवती स्त्रियां इस समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इस समय में व्यय की अधिकता रहेगी।

धन संबंधी एवं संतान संबंधी जो समस्याएं, आपको जुलाई-अगस्त में झेलनी पड़ रही थी, सितंबर में आकर आपको उनसे मुक्ति मिल जाएगी! धन-संबंधी चिंता खत्म होगी और संतान के स्वास्थ्य को लेकर भी आप आश्वस्त होंगे।

सितंबर में, मूलांक 9 (mulank 9) वाले, जो प्रेमी युगल प्रेम-विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए यह अनुकूल समय रहेगा।

इस समय आप विवाह की बात आगे बढ़ा सकते हैं। आपको परिवार का साथ मिलेगा।

अक्टूबर-दिसंबर (mulank 9 2021):

15 अक्टूबर के बाद, बेकार के व्यय आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार के माहौल को लेकर, आपके मन में, कुछ हताशा पैदा हो सकती हैं और आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़िए : Ganesh Mandir: गणेश जी के वे 5 प्रसिद्ध मंदिर जहां केवल दर्शन मात्र से ही पूरी होती हैं मनोकामनाएं

दिसंबर में आते-आते जो परेशानियां आप महसूस कर रहे थे उनमें काफी relief आप महसूस करेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी।

कुल मिलाकर मूलांक 9 वालों के लिए वर्ष 2021 मिलाजुला रहेगा। जहां कैरियर, व्यापार एवं विद्यार्थियों के लिए लाभ की संभावनाएं दिख रही हैं। धन की स्थिति भी अच्छी दिख रही है। वहीं शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी तकरार से इनकार नहीं किया जा सकता।

mulank 8 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 7 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

 mulank 6 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 5 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 4 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए

mulank 3 : numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 2: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

mulank 1: numerology से जानिए कैसा रहेगा आपका वर्ष 2021

Tips for the year :

1. मूलांक 9  (mulank 9) वाले लोग एनर्जी से भरपूर, मिलनसार एवं moody होते हैं। ये लोग किसी से दबते नहीं हैं और इस कारण लड़ने-भिड़ने से भी पीछे नहीं हटते। इससे इनके दुश्मन अधिक पैदा हो जाते हैं।

अगर आप अपनी इस प्रवृति को थोड़ा नियंत्रित कर पाए तो यह आपके व्यक्तित्व एवं आगे आने वाले समय के लिए बहुत बेहतर रहेगा।

2. मूलांक 9 (mulank 9) वालों के लिए वैसे तो पूरा साल ही अच्छा है लेकिन जनवरी-जून तथा सितंबर एवं दिसंबर का समय विशेष बेहतर रहेगा। अतः मेहनत करें और इस समय का लाभ उठाएं।

3. प्रतिदिन हनुमान चालीसा करें।

 

Pls follow us : Facebook

If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :

Know your future


About Aavaz Devotional Library

This is an astrological solution Facebook page. You can get all astrological solution on a single place. https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

View all posts by Aavaz Devotional Library →

2 Comments on “mulank 9 : numerology से जानिए वर्ष 2021 कैसा रहेगा आपके लिए”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *