Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

Meri chandra rashi aur janm rashi kya he

Chandra rashi ya Janm rashi :

चंद्र राशि (Chandra rashi) के बारे में आपने बहुत बार सुना होगा!चंद्र राशि को जन्म राशि भी बोला जाता है।
चंद्र राशि के अलावा सूर्य राशि भी होती है आपने अक्सर देखा होगा कुछ साप्ताहिक राशिफल आपकी जन्म की तारीख के हिसाब से आते हैं जैसे : 20 मार्च- 20 अप्रैल तक। यह आपकी सूर्य राशि के आधार पर आते हैं! जिन्हें इंग्लिश में zodiac sign कहा जाता है!

सूर्य राशि भी महत्वपूर्ण है किंतु भारतीय ज्योतिष में चंद्र राशि का अपना अलग स्थान है क्योंकि शादी विवाह, किसी व्यक्ति का स्वभाव, साढ़ेसाती आदि चंद्र राशि के आधार पर ही जाने जाते हैं।

Chandra rashi

चंद्र राशि का उपयोग (Chandra rashi ka upyog):

दैनिक राशिफल हो या शनि की साढ़ेसाती; गोचर का फल हो या ग्रहण का आपकी राशि पर प्रभाव! विवाह हो या स्वभाव ! सभी में चंद्र राशि का ही उपयोग किया जाता है।

Hanuman Chalisa Paath : जानिए इसके अनगिनत लाभों के बारे में

लेकिन हो सकता है आपको पता ही ना हो कि चंद्र राशि होती क्या है! इसे कैसे देखना होता है! तो आज हम आपको यह बहुत ही सरल तरीके से बताने जा रहे हैं। आप ध्यान से पूरा पोस्ट पढ़िए! अगले 2-3 मिनट में आप अपनी चंद्र राशि निकालना जान चुके होंगे!

चंद्र राशि क्या होती है? (Chandra rashi kya hoti he )

बच्चे के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होते हैं, उसी की गणना करके चंद्र राशि निकाली जाती है। गणना का नाम सुनकर आप परेशान मत होइए क्योंकि आगे हम बहुत ही सरल विधि से आपको चंद्र राशि निकालना बताने वाले हैं।

Jai Jai Girivar Raj Kishori Lyrics in Hindi : सभी मनोरथ पूर्ण करने वाली गौरी स्तुति रामायण

अपनी चंद्र राशि कैसे जाने ( Apni Chandra rashi kaise jane?)

Method -1 : बच्चे के नामकरण के समय पर पंडित जी एक जन्म का नाम निकालते हैं। यह नाम उसी चंद्र राशि , नक्षत्र और उसकी चरण के आधार पर होता है।

अगर आपको पंडित जी द्वारा बताई गई राशि याद नहीं है लेकिन नाम याद है, तो इस चार्ट को देखकर आप अपनी चंद्र राशि या जन्म राशि जान सकते हैं।

Chandra rashi aavaz

Method-2 : आप अपनी जन्मकुंडली को खोलिए और उसमें पहली कुंडली जिस पर की लग्न कुंडली या जन्म कुंडली लिखा होता है। उसे देखिए। जिस नंबर के पास चंद्रमा लिखे हुए हों, उस नंबर को नोट कर लीजिए।

आपको स्पष्ट करने के लिए हम एक उदाहरण कुंडली दे रहे हैं।

Chandra rashi

देखिए, अब इसमें चंद्रमा 4 नंबर में बैठे हैं तो आपको चार नंबर नोट कर लेना है। आपकी कुंडली में चंद्रमा 1 से लेकर 12 तक कहीं भी, किसी भी नंबर में बैठे हो सकते हैं! तो आपको वह नंबर नोट कर लेना है।

Read more :Ganesh Mandir: गणेश जी के वे 5 प्रसिद्ध मंदिर जहां केवल दर्शन मात्र से ही पूरी होती हैं मनोकामनाएं

अब इसके बाद आपको यहां हम चार्ट दे रहे हैं उसे देखना है। जो नंबर, आपने नोट किया है, उसके आगे जो राशि लिखी है वही आपकी चंद्र राशि या जन्म राशि है।

1- मेष
2- वृष/वृषभ
3-मिथुन
4-कर्क
5-सिंह
6- कन्या
7-तुला
8-वृश्चिक
9-धनु
10-मकर
11-कुंभ
12-मीन

अब देखिए, जो नंबर हमने उदाहरण कुंडली से नोट किया है। वह 4 है और 4 नंबर के आगे कर्क राशि लिखी है। अतः आप की कर्क राशि है। यही आपकी चंद्र राशि है और यही आपकी जन्म राशि है।

देखिए मित्रों इस तरह हम बड़ी ही सरलता से अपनी चंद्र राशि जान सकते हैं।

Know your future

Pls follow us : 

Facebook :

https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

 

1 COMMENT

  1. Date of birth:1/10/2017
    Time:4:00 Am
    Place:Bhagdari, Akkalkuwa, Maharashtra.
    मेरी जन्म क्या है,क्रुपया बताए. धन्यवाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here