Surya grahan 2020: जानिए कैसा होगा, आपकी राशि पर प्रभाव

IMG 20200619 WA0011 Surya grahan 2020: जानिए कैसा होगा, आपकी राशि पर प्रभाव

Surya grahan (Solar Eclipse):

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 21 जून 2020, आषाढ़ अमावस्या, को सूर्य ग्रहण (Surya grahan) लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृति खंडग्रास सूर्यग्रहण है , जिसमें सूर्य का 98.6% तक भाग ढक जाएगा! जिस कारण सूर्य एक फायर रिंग के समान दिखेगा। आइए अब जान लेते हैं इसका समय:

surya grahan ka samay:

सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय: 10:15 प्रातः

सूर्य ग्रहण का चरम : प्रातः 9:15 से 12:10 तक पूर्ण सूर्य ग्रहण रहेगा। इस कारण कुछ समय के लिए अंधेरा भी छा जाएगा।

सूर्य ग्रहण का मोक्ष समय: 3:04 मध्यान्ह

सूतक का समय: 20 जून रात 10:05 से शुरू हो जाएगा अतः इस समय मंदिर व सभी धार्मिक स्थलों के कपाट बंद रहेंगे।

Surya grahan

 surya grahan ka rashiyo par prabhav:

यह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में लग रहा है। अतः व्यापारी वर्ग पर इसका अधिक प्रभाव दिखाई देगा।

हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी राशि के लिए यह ग्रहण कैसा रहेगा। लेकिन यहां पर यह ध्यान रखने वाली बात है कि किसी भी तरह के प्रभाव का समय, एक माह तक ही मान्य होगा अर्थात् जो भी ग्रहण का राशिफल पर बताया जा रहा है उसका प्रभाव केवल 1 माह तक ही लागू होगा।

इसके अतिरिक्त यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है। चंद्र राशि वह होती है जो कि नामकरण के समय, पंडित जी द्वारा आपका नाम सुझाया जाता है।

 

मेष: इस राशि के लिए यह ग्रहण पराक्रम और साहस लेकर आयेगा तो कोई दिक्कत नहीं है।

वृष : वृष राशि के लोगों के लिए धन हानि, वाणी के कारण, कुटुंब से वैमनस्य की स्थिति बन सकती है।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आगे आने वाले 1 माह के लिए अपना विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि यह ग्रहण मिथुन राशि में ही पड़ रहा है तो आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। सब तरफ से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण व्यय बढा़ने वाला हो सकता है। नींद में परेशानी और यात्राएं कष्टकारी हो सकती हैं।

सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए कोई दिक्कत नहीं है। लाभ की स्थितियां बन सकती हैं।

कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए सुख में वृद्धि होगी। नौकरी या कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी चल रही है तो वे कम होंगी।

तुला: तुला राशि के लोगों के लिए कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। मान सम्मान में कमी और भाग्य का साथ ना मिलने जैसा आपको महसूस हो सकता हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह ग्रहण आपके परिवार, समाज, कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है मृत्यु तुल्य कष्ट होने की भी संभावना बनती दिख रही है इसलिए अपना खास ख्याल रखें।

धनु : धनु राशि के लोगों के जीवन साथी को इस ग्रहण से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अतः अपने जीवनसाथी का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र या व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

मकर : मकर राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण फायदे की स्थिति पैदा करेगा। रोग शत्रु और ऋण से मुक्ति भी संभव है। कोर्ट कचहरी का अगर आपका कोई केस चल रहा है तो उसमें भी आप को लाभ हो सकता है।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण थोड़ी चिंता बढ़ाने वाला है। शेयर मार्केट बच्चों से संबंधित कोई चिंता आपको घेर सकती है।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए, घर में कलह, मां की सेहत खराब होना जैसी संभावनाएं वन सकती हैं।

उपाय : ग्रहण काल के समय, वैसे तो सभी राशि वालों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए, लेकिन मिथुन एवं वृश्चिक राशि वालों के लिए यह परम आवश्यक है।

ग्रहण से पूर्व ही स्नानादि से निवृत्त होकर ग्रहण काल में इस मंत्र को जपे ।

यहां यह बता देना आवश्यक होगा की ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति पूजा या मूर्ति को छूना , दीया या घंटी बजाना आदि कर्मकांडी पूजा निषेध होती है लेकिन अलग साफ आसन पर बैठकर आप मंत्र का जप कर सकते हैं।

Read more :Ganesh Mandir: गणेश जी के वे 5 प्रसिद्ध मंदिर जहां केवल दर्शन मात्र से ही पूरी होती हैं मनोकामनाएं

मंत्र:

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिंपुष्टिवर्द्धनम।
उर्व्वारूकमिवबन्धनान्मृत्र्योर्मुक्षी यमामृतात।।

श्रद्धा अनुसार जितनी आपकी सामर्थ्य हो उतने आप जप कर सकते हैं किंतु कम से कम 108 बार तो अवश्य ही करें।

जप पूर्ण होने पर गलती के लिए क्षमा और पीड़ा से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

Know your future 

Pls find us:

Facebook :

https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

 


About Aavaz Devotional Library

This is an astrological solution Facebook page. You can get all astrological solution on a single place. https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

View all posts by Aavaz Devotional Library →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *