Bird Flu : बर्ड फ्लू से बचाव एवं सावधानियां !!

05 01 2021 bird flu symptoms 21240129 Bird Flu : बर्ड फ्लू से बचाव एवं सावधानियां !!

कोरोना वायरस महामारी से अभी जहां देश उभर ही रहा था कि इसी बीच एक और फ्लू ने भारत में दस्तक दे दी है। एक बार फिर से बर्ड फ्लू (Bird Flu) ने भारत में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। भारत के कई इलाकों में बुरी तरह से बर्ड फ्लू फैल चुका है (Bird Flu)। जिसने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। बड़ी तादाद में कौवों सहित अन्य पक्षी इस फ्लू से संक्रमित पाये गए हैं। फिलहाल बर्ड फ्लू ज्यादातर पक्षियों में ही देखने को मिल रहा है।

अभी इंसानों में ये फ्लू उतनी तेजी से नहीं फैल रहा है, हालांकि इंसानों में भी बर्ड फ्लू के मामले आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में आज हम आपको बर्ड फ्लू (Bird Flu) से जुड़ी सारी जानकारियां देने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं, क्या है बर्ड फ्लू , ये कैसे फैलता है और कैसे इस फ्लू से बचाव किया जा सकता है।

read this : Winter Tips : सर्दियों में रहना है healthy, तो न करें ये गलतियां

क्या है बर्ड फ्लू (what is Bird Flu)? 

बर्ड फ्लू (bird flu) को एवियन इंफ्लूएंज़ा भी कहा जाता है। यह एक संक्रामक वायरस बीमारी है। जो कि आमतौर पर पक्षियों और जानवर में होती है। ये बिमारी पक्षियों में एक पक्षी से दूसरे पक्षी और जानवरों में फैलती है।

 

इंसानों में कैसे होता है बर्ड फ्लू (Bird Flu)? 

आमतौर पर इंसानों में यह बीमारी इंसानों से नहीं बल्कि पक्षियों और जानवरों से ही फैलती है। अगर कोई इंसान  मुर्गियों या फिर संक्रमित पक्षी के बेहद पास आता है, तो उसे ये फ्लू हो जाता है। इंसानों में बर्ड फ्लू (bird flu) का वायरस आंख, नाक और मुंह के ज़रिए प्रवेश करता है। किसी भी प्राकर से संक्रमित पक्षी या जानवर के संक्रमण में आने से ही ये वायरस फैलता है।

 

Bird Flu

 क्या है इस बर्ड फ्लू (Bird Flu) के लक्षण?

एक तरफ जहां H5N1 सबसे आम किस्म का वायरस है, लेकिन इसका रुप काफी गंभीर भी हो सकता है। पिछली बार इस फ्लू से कई हजार लोगों की मौत हो गई थी। ये फ्लू कोरोना वायरल की तरह ये एक इंसान से दूसरे इंसान में नहीं फैलता है। दस्त, मतली और सीने में दर्द बर्ड फ्लू (bird flu) के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, बर्ड फ्लू (bird flu) के अहम लक्षण हैं।

– तेज़ बुखार

– मांसरेशियों में दर्द

– सिर दर्द

-खांसी

read this also : Period Pain : पीरियड्स के दर्द को कम करने के घरेलू उपाय

बर्ड फ्लू (Bird Flu) को फैलने से रोकने के लिए क्या करें और क्या न करें 

क्या करें?

-खुद को इस संक्रमण से बचाने के लिए ज़िंदा पक्षियों और पोल्ट्री के पक्षियों के संपर्क में आने से बचें।

–  अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो जिस बर्तन में मीट पकाते हैं, उसे दूसरे बर्तनों से दूर रखें।

– अगर आप अभी भी नॉन-नेज खआ रहे हैं, तो ध्यान रखें कि मांस को तब तक पकाएं, जब तक अच्छी तरह से पक न जाए।

–  नॉन-वेज खाने के बाद या फिर किसी पक्षी को छूने के बाद अपने हाथों को गुनगुने पानी और साबुन से दिन में कई बार धोएं।

 

क्या न करें?

– संक्रमण से बचने के लिए मृत पक्षियों और उनके मल के पास बिल्कुल भी न जाएं और न ही उसे छुएं।

– खुद को पक्षियों और जानवरों से दूर रखें। पक्षियों और जानवर वाले बाज़ार या पोल्ट्री फॉर्म में न जाएं।

– अगर आप फिटनेस फ्रिक हैं और कच्चा मांस खाते हैं, तो ऐसा न करें।

-सिर्फ मांस ही नहीं बल्कि कच्चे अंडों का सेवन भी न करें।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *