Pregnant Women Health : जानिए कोरोना काल में प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Pregnancy 850x550 1 Pregnant Women Health : जानिए कोरोना काल में प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं

कोरोना की दूसरी लहर (Pregnant Women Health) अब बेहद ही खतरनाक हो चुकी है। इस लहर में अब तेजी से बच्चे और प्रेग्नेंट महिलाएं संक्रमित होने लगे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि दूसरी लहर में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपना ख्याल पहले से भी ज्यादा रखना है। क्योंकि प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) में इन्फेक्शन के गंभीर होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोरोना की इस दूसरी लहर में प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) को खुद का बचाव किस तरह से करना है।

(How To Clean Fruits And Vegetables In Covid19): जानिए कोरोना काल में सब्जियों और फलों को किस तरह धोएं

कुछ नियम के बारे में तो सभी जानते हैं जैसे कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना है और बार-बार हाथों को सेनेटाइज करना है। साथ ही लोगों से दूरी बनाकर रखनी है। प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) का मन हर मिनट पर बदलता रहता है। उन्हें कभी कुछ करने का मन करता है, तो कभी कुछ खाने का मन करता है। लेकिन कोरोना में सब कुछ कर पाना संभव नहीं है। ऐसे में कोशिश करें कि आप अपने मन को काबू में रख सकें। क्योंकि ऐसे समय में लोगों से मिलना बिल्कुल सही नहीं है। जितना ज्यादा हो सके लोगों से दूरी बनाए रखें, न खुद घर से बाहर जाए और न ही किसी को घर पर बनाएं। तो चलिए जानते हैं कि कोरोना से बचने के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) को खुद का ख्याल कैसे रखना है।  

Pregnant Women Health

 

कोरोना काल में प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) को क्या करना चाहिए और क्या नहीं

  1. कोरोना काल में लोगों से नहीं मिलना है और दूरी बनाए रखनी हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) को अपने ख्याल खुद ही रखना होगा। इसलिए आप ऑक्सीमीटर,पल्स मीटर और थर्मामीटर जैसी चीजें अपने घर में अपने पास रखें। इन सब चीजों से रोजाना अपनी मॉनिटरिंग करती रहें।
  2. प्रेग्नेंट महिलाएं लगातार ऑनलाइन या फिर फोन के जरिए डॉक्टर से कनेक्टेड रहें।
  3. डॉक्टर से सलाह लेकर अपने पास सर्दी और बुखार की कुछ दवाएं रखें।
  4. अपनी सुविधा के अनुसार रोजाना एक्सरसाइज, वर्कआउट या फिर योग करें। 
  5. साबुत अनाज प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में साबुत अनाज जैसे की बाजरा, रागी, ब्राउन राइस, ओट्स, दाल और घी को अपनी डाइट में शामिल करें।
  6. हाइपरटेंशन, डायबिटीज और सांस लेने में परेशानियां हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  7. कोरोना से बचाव के लिए पिये,जाने वाले काढ़े को बिना डॉक्टर की सलाह के न पीएं।
  8. हमेशा लेटे या फिर बैठी मत रहिए, थोड़ा बहुत छोटा-मोटा जितना आप कर सकती हैं, उतना काम करें और घर में इधर-उधर टहलें।
  9. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पपीते, एलोवेरा जूस, नींबू और शहर इन सब चीजों का सेवन न करें। बिना डॉक्टर की सलाह के इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ भी न खाएं।
  10. कोरोना वैक्सीन लेने की गलती न करें। सरकार ने प्रग्रेंट महिलाओं (Pregnant Women Health) को वैक्सीन न लगवाने की सलाह दी है।

 

Read More : Immune Boosting Food : कोरोना ने की वापसी, न हो परेशान ऐसे मजबूत बनाएं अपने इम्यूनिटी सिस्टम

 

Pls follow us :

Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h

Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/

Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *