Dhanu Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 धनु राशि वालों के लिए


Dhanu Rashi 2024 (Sagittarius Sign 2024) 

जय श्री कृष्ण मित्रों🙏

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वर्ष 2024 का राशिफल. अगर आपकी चंद्र राशि या लग्न धनु (dhanu) है तो यह राशिफल आपके लिए है.

मित्रों अगर आप पोस्ट न पढ़कर, वीडियो से इस राशिफल को सुनना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करके सुन सकते हैं  👉 Click here to listen rashifal

अगर किसी कारण से आपको यह नहीं मालूम कि आपकी चंद्र राशि कौन सी है या आपकी लगन कौन सी है?

Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

तो आप यह राशिफल अपनी नाम राशि के आधार पर भी सुन सकते हैं..तो आइये बिना देरी किए शुरू करते हैं..

धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2024 बेहतरीन वर्ष एक रहने वाला है आपको भाग्य का पूरा-पूरा समर्थन मिलता इस वर्ष में दिख रहा है।

 इसका कारण है साल की शुरुआत में ही पंचमेश और लग्नेश का राशि परिवर्तन और भाग्य स्वामी सूर्य का लग्न में बैठना। खासकर जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए विशेष लाभकारी रहने वाला है। 

इस साल में आप जोश एवं उत्साह से भरे रहेंगे और जमकर मेहनत करेंगे इस मेहनत के postive results आपको अपने जीवन में भी दिखेंगे।

Health (Dhanu Rashi 2024) :

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो जनवरी से अप्रैल तक आपका स्वास्थ्य एकदम परफेक्ट रहेगा उसके बाद छोटी-मोटी कोई दिक्कत स्वास्थ्य में चलती रह सकती है जो कोई चिंता की विषय नहीं है। 

Students (Dhanu Rashi 2024) :

जो बच्चे इस समय पढ़ाई कर रहे हैं यानी स्टूडेंट हैं उनके लिए भी यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। साल के शुरू में ही गुरु का पांचवें भाव में बैठना आप की studies के लिये बेहतर रहने वाला है वही शनि देव की तीसरी दृष्टि के कारण आपकी पढ़ाई में बीच-बीच में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें और कड़ी मेहनत करके अपने परिणामों को बेहतर बनाये। कुल मिलाकर विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है।

मित्रों अगर आपने यहां तक हमारा Post पढ़ लिया है और आपको थोड़ा सा भी अच्छा लगा है तो हमारी Post को लाइक कीजिए और जिन लोगों की भी राशि धनु है उनसे यह Post शेयर कीजिए।

Love (Dhanu Rashi 2024) :

अब बात करते है उन लोगों की जो किसी से प्रेम करते हैं। उनके लिए भी यह साल अच्छा रहने वाला है साल में कुछ नोंकझोंंक को छोड़कर पूरे वर्ष आपका रिलेशनशिप स्मूथ रहने वाला है।

Marriage (Dhanu Rashi 2024) :

धनु राशि वाले जो लोग अपनी शादी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए जनवरी से अप्रैल और अक्टूबर से दिसंबर तक शादी के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। इस समय में आपको कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है, तय हो सकता है या शादी भी इस समय में हो सकती है। (Dhanu Rashi 2024)

जो लोग पहले से ही शादीशुदा है उनके लिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप अपना गुस्सा अपने जीवनसाथी पर ना निकाले क्योंकि इस बार आपको थोड़ा अधिक गुस्सा आ सकता है ।

खासकर जनवरी से फरवरी के बीच और जुलाई-अगस्त के महीनों में। बाकी आप के दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत आती नहीं दिख रही है।

Career (Dhanu Rashi 2024) :

बात कर लेते हैं करियर की धनु राशि वाले के लिए इस वर्ष जनवरी से अप्रैल तक करियर को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रह सकते हैं और करियर को बदलने का विचार कर सकते हैं।

लेकिन हो सकता है कि केवल आपका भ्रम हो इसलिए जो भी फैसला ले। सोच समझ कर ही ले। हालांकि मई से आपकी स्थिति बेहतर होने लगेगी. अक्टूबर से प्रमोशन के चांस भी बनते आपके दिख रहे हैं।

मित्रों यह रहा वर्ष 2024 का धनु राशि वालों के लिए सटीक राशिफल। 

हमने पूरी कोशिश की है की राशिफल आपके लिए सटीक बैठे क्योंकि इसे हमने गोचर के आधार पर निकला है लेकिन फिर भी आपकी जन्म कुंडली में चल रही दशाएं एवं ग्रह स्थितियों के कारण परिणाम में थोड़ा सा अंतर आ सकता है.

हम बाकी राशियों की राशिफल भी जल्दी ही लेकर आने वाले हैं तो बने रहिए Aavaz Devotional Library के साथ !

धन्यवाद🙏

Read more :

Aries Sign : Mesh Rashi 2024 – कैसा रहेगा वर्ष 2024 मेष राशि वालों के लिए

Vrishabh Rashi 2024 : वृषभ राशि वालों के लिए 4 जरूरी बातें, जो उन्हें जरूर जाननी चाहिए !

Mithun Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मिथुन राशि वालों के लिए

Kark Rashi 2024 : क्या लेकर आया है वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए

Singh rashifal 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए

Kanya Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कन्या राशि वालों के लिए

Tula Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 तुला राशि वालों के लिए

Vrishchik Rashi 2024: कैसा रहेगा वर्ष 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए

Dhanu Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 धनु राशि वालों के लिए

Makar Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मकर राशि वालों के लिए

Kumbh Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कुंभ राशि वालों के लिए

Meen Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मीन राशि वालों के लिए !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *