Singh rashifal 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए


सिंह राशि के लोगों के लिए 2024 का सटीक राशिफल  (Singh rashifal 2024)

जय श्री कृष्णा मित्रों🙏
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वर्ष 2024 का सटीक राशिफल! इसके साथ ही हम आपको बताएंगे 2024 के लिए कुछ ऐसी important बातें, जो कि आपको जरूर जाननी चाहिए!

मित्रों अगर आप चाहते हैं कि अपना राशिफल वीडियो में सुनना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करके वीडियो में भी सुन सकते हैं 👉  Click Here

अगर आपकी चंद्र राशि अथवा लग्न सिंह (Leo sign) है तो यह राशिफल आपके लिए है लेकिन अगर आपको नहीं पता है कि आपकी चंद्र राशि कौन सी है या लग्न कौन सी है तो आप यह राशिफल अपने नाम राशि के आधार पर भी देख सकते हैं । (Singh rashifal 2024)

और अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका चंद्र राशि कौन सी है तो आप इस पोस्ट को पढ़कर भी यह जान सकते हैं 👇

Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

मित्रों इससे पहले कि हम राशिफल की शुरुआत करें मैं आपको वर्ष 2024 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो आपकी सभी शुभ मनोकामनाएं इस वर्ष में पूरी कर दें..

तो आइये बिना देर करते हुए शुरू करते हैं..

सिंह राशि (Singh rashifal 2024) वाले लोगों के लिए वर्ष 2024 भाग्य की दृष्टि से एक बेहतरीन वर्ष रहने वाला है बीच-बीच में आपको थोड़ी सी रूकावटे आ सकती लेकिन अगर कुछ समय को छोड़ दिया जाए तो ओवरऑल पूरा वर्ष बढ़िया रहने वाला है।

इस वर्ष में आप अपने मन की सुनने वाले हैं। घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।
घर में नए vehicle या नया घर purchase करने के भी योग बनते हुए मैं देख रही हूँ।

मित्रों अगर आपने यहां तक हमारा पोस्ट पढ़ लिया है और अगर आपको थोड़ा सा भी अच्छा लगा है तो हमारे पोस्ट को लाइक कीजिए। अगर आपने अभी तक हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए और जिन लोगों की भी राशि या लग्न सिंह है उनसे ये पोस्ट शेयर कीजिए। चलिए अब आगे बढ़ते हैं..

  Singh rashi for students (Singh rashifal 2024)

सिंह राशि वाले जो बच्चे इस समय पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह वर्ष नई Opportunities लेकर आने वाला है.

पांचवें भाव के स्वामी गुरु का भाग्य भाव, मेष राशि में गोचर होने के कारण एवं पांचवें भाव पर दृष्टि होने के कारण, आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसका पूरा लाभ इस वर्ष में मिलने वाला है क्योंकि भाग्य का पूरा पूरा साथ आपको इस वर्ष में मिलेगा। खासकर जनवरी से अप्रैल तक का समय आपके लिए बहुत ही बेहतरीन है।

Shadi Yog for Singh rashi  (Singh rashifal 2024)

सिंह राशि वाले जो लोग 2024 में शादी का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए जनवरी से लेकर जून तक, शादी के काफी अच्छी योग बने हुए हैं। इस समय में आपको कोई अच्छा रिश्ता मिल सकता है, तय हो सकता है और आपकी शादी भी हो सकती है।
हालांकि जो लोग पहले से ही शादीशुदा है, उनके लिए जनवरी से जून तक का समय तो बहुत बढ़िया है लेकिन जुलाई के बाद से उनके दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी खटपट हो सकती हैं।

Santan Yog for Singh rashi  (Singh rashifal 2024)

यहां एक बात मैं जरूर बताना चाहूंगी कि जो लोग संतान के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए वर्ष 2024 नई खुशियां लेकर आने वाला है। इस पूरे वर्ष संतान प्राप्ति के बहुत अच्छे योग बने रहेंगे। आपको इस वर्ष में स्वस्थ संतान की प्राप्ति का एक strong योग मैं देख रही हूं।
जिन लोगों के पहले से ही संतान है उन्हें इस समय में संतान का भरपूर सुख मिलने वाला है आप की संतान आपका पूरा ख्याल रखेगी। जिससे आपको एक संतुष्टि का अहसास होगा।

Singh rashi for Career (Singh rashifal 2024)

करियर की दृष्टि से भी वर्ष 2024 एक अच्छा वर्ष रहने वाला है। जनवरी से अप्रैल और जुलाई-अगस्त का समय आपके लिए बेहतरीन समय रहने वाला है. इस समय में आपके प्रमोशन के चांस भी बनते दिख रहे हैं।

अब हम बात करेंगे उन 3 महत्वपूर्ण बातों की जो कि आपको जरूर जाननी चाहिए..

1.  इस वर्ष में आप के संचित धन में वृद्धि होगी यानी फिक्स डिपॉजिट या सोने मे आप अपना धन invest करेगे। जिससे उसमे इजाफा होगा।

2. मित्रों यह वर्ष वैसे तो बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन सब कुछ अच्छा होते हुए भी आपके मन में इस बार परिवार-कुटुंब से थोड़ा सा detachment जैसा दिख रहा है. कभी-कभी होता है ना कि आप बहुत कुछ झेल चुके होते हो, आप अपनो के असली चेहरे देख चुके होते हो तो आपको थोड़ा सा डिटैचमेंट होने लगता है। कुछ इस तरह का मैं देख पा रही हूँ।

3. 2024 के पूरे वर्ष में शनि देव की दृष्टि आपके पहले, चौथे और नवे भाव पर रहने वाली है। जिसके कारण आपके और आपके पिता की सेहत में थोड़ा अप डाउन चलता रह सकता है। इसलिए खुद की एवं अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की आपको आवश्यकता है। खासकर भी लोग जिनको heart से संबंधित परेशानियां है उनको अपना खास ख्याल रखना चाहिए।

मित्रों यह रहा सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2024 का राशिफल! हमने पूरी कोशिश की है कि आपके लिए यह राशिफल एकदम सटीक बैठे लेकिन फिर भी आपकी जन्म कुंडली में चल रही दशाओं से परिणाम में थोड़ा सा अंतर आ सकता है। हम जल्दी ही बाकी राशियों की राशिफल भी लाने वाले हैं तो बने रहिए  Aavaz Devotional Library के साथ! धन्यवाद 🙏

Read more :

Aries Sign : Mesh Rashi 2024 – कैसा रहेगा वर्ष 2024 मेष राशि वालों के लिए

Vrishabh Rashi 2024 : वृषभ राशि वालों के लिए 4 जरूरी बातें, जो उन्हें जरूर जाननी चाहिए !

Mithun Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मिथुन राशि वालों के लिए

Kark Rashi 2024 : क्या लेकर आया है वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए

Singh rashifal 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए

Kanya Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कन्या राशि वालों के लिए

Tula Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 तुला राशि वालों के लिए

Vrishchik Rashi 2024: कैसा रहेगा वर्ष 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए

Dhanu Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 धनु राशि वालों के लिए

Makar Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मकर राशि वालों के लिए

Kumbh Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कुंभ राशि वालों के लिए

Meen Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मीन राशि वालों के लिए !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *