Kark Rashi 2024 : क्या लेकर आया है वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए


कर्क राशि 2024 (Kark Rashi 2024) 

जय श्री कृष्णा मित्रों 🙏 आज हम लेकर आए हैं, वर्ष 2024 का सटीक राशिफल..

मित्रों इससे पहले कि हम राशिफल शुरू करें अगर आप अपना राशिफल वीडियो में सुनना चाहते हैं तो आप यहां क्लिक करके सुन सकते हैं.. Click here to listen

अगर आपकी राशि चंद्र राशि अथवा लग्न कर्क (Cancer) है तो यह राशिफल आपके लिए है लेकिन अगर आपको नहीं पता है कि आपकी चंद्र राशि कौन सी है अथवा लग्न कौन सी है तो आप यह राशिफल अपने नाम राशि के आधार पर भी देख सकते हैं. (Kark Rashi 2024)

लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी चंद्र राशि कौन सी है तो आप इस Post को पढ़कर भी यह जान सकते हैं..

Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

तो आइए बिना देर करते हुए, शुरू करते हैं…

2024 में, कर्क राशि वाले लोगों का पूरा ध्यान इस बार, पैसे और परिवार पर रहने वाला है। वे जो भी निर्णय लेंगे अपने परिवार के बारे में सोचकर ही लेने वाले हैं।(Kark Rashi 2024)

एक अलग सा अटैचमेंट और रिश्तो में बढ़ती गहराइयां इस वर्ष में देखने को आपको मिलने वाली हैं। किंतु जहां तक छोटे भाई बहन और मित्रों की बात है वहां थोड़े अनबन की की आशंका मैं बनती देख रही हूँ।(Kark Rashi 2024)

इस साल आपके परिवार मे बढ़ोतरी भी होती दिख रही है यानी हो सकता है, नये-नन्हे से मेहमान का स्वागत करने मौका भी आपको मिल जाए।(Kark Rashi 2024)

मित्रों अगर आपने यहां तक हमारा पोस्ट पढ़़ लिया है तो हमारी Post को Like कीजिए। हमारे Blog को सब्सक्राइब कीजिए और जिन लोगों की भी राशि कर्क है, उनसे यह पोस्ट Share कीजिए।

चलिए अब आगे बढ़ते हैं. .

जो लोग इस समय पढ़ाई कर रहे हैं यानी Students हैं.. उनके लिए भी इस वर्ष में लाभ की स्थिति बनती दिख रही है यानी आपका पूरा ध्यान आपकी पढ़ाई पर रहने वाला है खासकर जुलाई के बाद का समय आपके लिए विशेष फलदायक दिख रहा है इस समय में आपको अच्छी सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं।(Kark Rashi 2024)

छठे भाव के स्वामी गुरु का 10वें और 11वें भाव में गोचर एवं पांचवे-छठे भाव पर पूरे वर्ष दृष्टि होने के कारण,
जो लोग इस समय जॉब ढूंढ रहे हैं या Competition की तैयारी कर रहे हैं, 2024 उनके लिए भी नई खुशियां लेकर आने वाला है। उन्हें Competition में success मिलने और उनकी इच्छा अनुसार नई जॉब मिलने के पूरे पूरे योग इस वर्ष में दिख रहे हैं.
किंतु आपको पूरी तरह अपने कर्म पर विश्वास करना होगा और लगातार मेहनत करनी होगी।(Kark Rashi 2024)

sarva badha vinirmukto mantra जो मिटाएगा आपकी सारी परेशानियां

अब हम बात करेंगे उन लोगों की जो कि अभी कुंवारे हैं लेकिन 2024 में शादी करना चाहते हैं तो उन लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि जुलाई 2024 के बाद से आपकी शादी के अच्छे योग मैं देख रही हूँ. जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए अक्टूबर 2024 से बहुत ही स्ट्रांग योग बनते दिख रहे हैं। आप इस समय में अपनी शादी के बात आगे बढ़ा सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी।(Kark Rashi 2024)

Career के हिसाब से जो लोग 2024 में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए जून से सितंबर 2024 तक का समय अनुकूल रहने वाला है। इस समय में आपको आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है।(Kark Rashi 2024)

मित्रों यहां तक तो हमने बात की कर्क राशि के 2024 की राशिफल की। अब हम बात करेंगे कुछ उन Important बातों की जो कि 2024 के लिए आपको जानना बहुत ही जरूरी है…

1. अगर आपको कोई पुरानी बीमारी परेशान कर रही थी तो जनवरी से जुलाई के बीच आपको उस से निजात मिल सकती है।

2. मित्रों 2024 में, पूरे वर्ष भर शनि देव की दृष्टि आपके दूसरे, पांचवें और दसवें भाव पर रहने वाली है, जिस कारण आपको साल के बीच-बीच में अपने Family, Study और Profession से संबंधित कुछ कमी महसूस हो सकती है। जिसके कारण मन मे बेचैनी या नेगेटिव विचार आ सकते हैं तो इसका खास ख्याल रखें।

3. इस वर्ष में आपका आपकी दिलचस्पी ज्योतिष एवं गूढ़ विज्ञान में बढ़ सकती है। यह भी संभावना है कि आप इसको सीखने के लिए लालायत हो और इसे सीखना शुरू कर दें।

4. जो लोग इस वर्ष नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं वे ले सकते हैं। पूरे वर्ष अच्छे योग बने हुए हैं।

5. पिता का कम सहयोग, आपको इस पूरे वर्ष अखर सकता है लेकिन ध्यान रखें यह सब ग्रहों की स्थितियों के कारण हो रहा है इसलिए मन छोटा ना करें।

मित्रों यह रहा कर्क राशि का वर्ष 2024 का राशिफल ! हमने इसमें पूरी कोशिश की है कि आपके लिए यह राशिफल पूरी तरह सटीक बैठे लेकिन फिर भी आपकी जन्म कुंडली में चल रही महादशाएं एवं दशाओं के कारण परिणाम में थोड़ा सा अंतर आ सकता है।(Kark Rashi 2024)

हम जल्दी बाकी राशियों के राशिफल भी आने वाले हैं तो बने रहिए Aavaz Devotional Library के साथ…

धन्यवाद🙏

Read more :

Aries Sign : Mesh Rashi 2024 – कैसा रहेगा वर्ष 2024 मेष राशि वालों के लिए

Vrishabh Rashi 2024 : वृषभ राशि वालों के लिए 4 जरूरी बातें, जो उन्हें जरूर जाननी चाहिए !

Mithun Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मिथुन राशि वालों के लिए

Kark Rashi 2024 : क्या लेकर आया है वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए

Singh rashifal 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए

Kanya Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कन्या राशि वालों के लिए

Tula Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 तुला राशि वालों के लिए

Vrishchik Rashi 2024: कैसा रहेगा वर्ष 2024 वृश्चिक राशि वालों के लिए

Dhanu Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 धनु राशि वालों के लिए

Makar Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मकर राशि वालों के लिए

Kumbh Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 कुंभ राशि वालों के लिए

Meen Rashi 2024 : कैसा रहेगा वर्ष 2024 मीन राशि वालों के लिए !


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *