Cleanser and face wash : जानिए क्लींजर और फेस वॉश में क्या है अंतर और कैसे करें इसका इस्तेमाल

563 Cleanser and face wash : जानिए क्लींजर और फेस वॉश में क्या है अंतर और कैसे करें इसका इस्तेमाल

 

चेहरे की स्किन (Cleanser and face wash) को हेल्दी रखने के लिए रोजाना इसकी देखभाल करना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि हमारा चेहरा ही सबसे पहले पॉल्यूशन और डर्ट की पकड़ में आता है। ऐसे में लड़कियां चेहरे को साफ-सुथरा रखना के लिए कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। फेस वॉश से लेकर क्लींजर तक लड़कियां हर चीज का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें क्लींजर और फेस वॉश (Cleanser and face wash) में क्या अंतर है, इस बारे में नहीं पता है। वो नहीं समझ पाती की चेहरे को साफ रखने के लिए फेस वॉश और क्लींजर (Cleanser and face wash) में से किस का इस्तेमाल करें। अगर आपका भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं दोनों के बीच बेसिक अंतर के बारे में।

Read More : Manicure At Home : Only 4 Simple Steps घर पर इन आसान तरीकों से करें मैनीक्योर

क्लींजर और फेस वॉश में अंतर (Cleanser and face wash) ?

सबसे पहले आपको बता दें कि फेस वॉश और क्लींजर (Cleanser and face wash) दोनों ही स्किन को साफ करने का काम करते हैं। लेकिन दोनों को इस्तेमाल करने का तरीका बिल्कुल अलग है। सबसे पहले बात करते हैं फेस वॉश की। फेसवॉस लिक्विड और फोमिंग रूप में होता है। पानी की मदद से फेस वॉश के जरिए चेहरे को साफ किया जाता है। जबकि क्लींजर इसके बिल्कुल उल्टा है। क्लींजर मिल्क नॉन-फोमिंग रूप में होता है। क्लींजर को चेहरे पर लगाने के बाद थोड़ी देर छोड़ दिया जाता है और उसके बाद उसे धोया नहीं जाता है, बल्कि साफ कपड़े से पोछा जाता है।

Cleanser and face wash

 

फेस वॉश और क्लींजर किस का कब करें इस्तेमाल ?

क्लींजर और फेस वॉश ((Cleanser and face wash) दोनों का ही इस्तेमाल आप डेली रूप से कर सकते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप कौन-सा इस्तेमाल करना चाहती हैं और आपकी स्किन के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर है। अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है तो आप क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती है। क्लींजर सेंसिटिव और रूखी स्किन के लिए ज्यादा बेहतर होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप फेस वॉश का इस्तेमाल करें।

अगर आप चाहें तो आप दोनों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे सुबह जब आप सो कर उठती है, उस समय आपकी स्किन साफ ही होती है, ऐसे में आप फेस वॉश (Cleanser and face wash) का इस्तेमाल कर सकती है। जब आप शाम को घर लौटते समय हैवी ट्रैफिक और प्रदूषण से होकर आई हों तो आप क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ताकि आपके फेस पर जो भी गंदगी हो वो आसानी से बिना स्किन को नुकसान पहुंचाये साफ हो जाये। इसके अलावा आप मेकअप को उतारने के लिए भी क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ गहराई से सफाई भी करता है। करता है।

Read More : (Unwanted Facial Hair Removal) : घर पर इस तरह हटाये चेहरे के अनचाहे बाल

Pls follow us :

Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h

Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/

Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *