कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगर खुद को सेफ रखना है (Unwanted Facial Hair Removal), तो घर में रहना और लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहद ही जरूरी हैं। कई जगहों पर तो एक बार फिर से लॉकडाउन लगना भी शुरू हो गया है। अगर आप भी ऐसी ही जगह पर हैं, जहां पर लॉकडाउन लगा हुआ है। या फिर आप कोरोना के कारण अपने घर से बाहर नहीं जाना चाहती हैं, लेकिन फेस पर अनचाहे बालों से परेशान हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप घर पर बैठकर ही अपने फेस पर आए अनचाहे बालों को हटा सकती हैं। वो तरीका है कटोरी वैक्स, तो चलिए जानते हैं, इस तरीके के बारे में….
कटोरी वैक्स को बनाने की सामग्री (Unwanted Facial Hair Removal) –
पानी- 3 बड़े चम्मच
चीनी- 6 बड़े चम्मच
शहद- 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस- 1/2 चम्मच
कटोरी वैक्स को बनाने का तरीका –
सबसे पहले आपको एक बड़ा-सा कटोरा लेना है। उसके बाद उसमें आपको पानी गर्म करने के लिए रख देना है। फिर आपको पानी में चीनी को मिलाना है और घुलने के लिए छोड़ देना है (Unwanted Facial Hair Removal)। इसे तब तक गर्म होने दे जब तक कि चीनी इसमें पूरी तरह से घुल न जाये। इसके बाद आप इसमें शहद और नींबू के रस को मिला दें। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें (Unwanted Facial Hair Removal)।
कटोरी वैक्स को इस तरह से करें अप्लाई –
इसे अप्लाई करने से पहले आपको अपने चेहरे पर टेल्कम पाउडर लगाना है। ताकि आपकी स्किन पर मौजूद ऑयल ये पाउडर अच्छी तरह से सोख ले। इसके बाद बनाए गए पेस्ट को चेहरे पर लगाएं (Unwanted Facial Hair Removal)। ध्यान रखें कि इस पेस्ट कि लेयर छोड़ी मोटी हो। इसके बाद इस लेयर पर हाथों से थपथपाएं। इसके बाद कुछ सेकेंड के लिए इसे सूखने दें। ध्यान रखें कि सिर्फ कुछ देर यानी सेकेंड के लिए ही इसे सूखने दें। इसके बाद झटके के साथ वैक्स को निकालें। इसके बाद अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा लें (Unwanted Facial Hair Removal)। आप चाहें तो एलोवेरा जैल या फिर बर्फ भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
Pls follow us :
Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h
Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/
Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20
[…] […]