आलू हर सब्जी के साथ फिट होकर सिर्फ उसे स्वादिष्ट ही नहीं बनाता है। बल्कि इसके अलावा भी बहुत कुछ करता है। आलू (Potato Benefits For Skin) में आपकी सोच से भी ज्यादा गुण होते हैं। इतने गुण शायद ही किसी और सब्जी में होते होंगे। बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि आलू में पिंपल्स के निशान हटाने से लेकर काले घेरे तक को मिटाने की ताकत है। आज हम आपको आलू के ऐसे ही कुछ खास गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके आप अपनी त्वचा (Potato Benefits For Skin) को चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं।
ऐसे हटाये पिंपल्स के निशान –
चेहरे पर आए पिंपल्स तो कुछ समय के बाद चले जाते हैं, लेकिन वो अपने पीछे छोड़ जाते हैं उनके जिद्दी निशान। जो कि देखने में काफी बुरे लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन जिद्दी निशानों से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको इसे हटाने के आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं (Potato Benefits For Skin)।
यह भी पढ़ें- winter makeup tips : सर्दियों में दिखना है खूबसूरत तो बदले अपने मेकअप करने का तरीका
सबसे पहले आपको आलू को कद्दूकस करना है। उसके बाद आपको कसे हुए आलू से चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट तक मसाज करना है। इसके बाद आपको 5 मिनट कर आलू को चेहरे (Potato Benefits For Skin) पर ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद आपको ताजे पानी से अपने चेहरे को धोना है। ध्यान रखें आपको अपना चेहरा सिर्फ पानी से धोना है फेसवॉश से नहीं। ऐसा दिन में दो बार। देखते ही देखते कुछ हफ्तों में पिंपल्स के सारे निशान चले जाएंगे।
झाइयों को हटाने का तरीका –
अगर आप अपने चेहरे पर आई झाइयों से परेशान हैं, तो आप आलू को कद्दूकस कर लें (Potato Benefits For Skin)। इसके बाद इसमें 1 चम्मच कसा हुआ चुकंदर का गुदा मिला लें। फिर आपको इस पेस्ट में आधा चम्मच दही और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाना है। इसी के साथ आपका पेस्ट तैयार है। अब आपको तैयार पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लेना है। रोजाना दिन में एक बार इस पेस्ट को लगाएं। सिर्फ एक हफ्ते में आपके चेहरे पर आपको फर्क नजर आने लगेगा।
READ MORE ; dandruff problem : सर्दियों में डैंड्रफ की परेशानियों को इस तरह करें दूर
रूखी त्वचा में फायदेमंद आलू –
अगर आपकी त्वचा रूखी है और आप उसमें जान डालना चाहती हैं। तो उसके लिए आपको आलू के दो पीस काटने हैं और उसे कद्दूकस करना है। इसके बाद आपको आलू को एक कटोरे में निकाल लेना है। फिर इसमें 2 बूंद ग्लिसरीन, 2 बूंद गुलाब जल, आधा चम्मच चावल का आटा और आधा चम्मच शहद मिला कर अच्छा-सा पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आपको तैयार पेस्ट को 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। फिर साफ पानी से चेहरे को धो लेना है। ऐसा आपको रोजाना करना है। 1 हफ्ते के अंदर ही आपकी रूखी त्वचा खिलना शुरू हो जायेगी (Potato Benefits For Skin)।
Pls follow us :
Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h
Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/
Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20