rahu effects and rahu remedies : सरलता से जानिए राहु के प्रभाव आपके जीवन में

sddefault rahu effects and rahu remedies : सरलता से जानिए राहु के प्रभाव आपके जीवन में

rahu effects on your life

राहु (Rahu) नवग्रहों में से एक ग्रह है। यद्यपि राहु एक छाया ग्रह हैं किंतु कुंडली में इसके प्रभाव को हम कम करके नहीं आंक सकते। अधिकतर लोग यह मानते हैं कि राहु हमेशा कष्ट ही देता है।

बहुत सी कुंडलियों (Horoscope) में यह बात सच भी है लेकिन हमेशा ही ऐसा नहीं होता। कभी-कभी राहु बहुत ही शुभ फल भी देते हैं और इंसान को अचानक रंक से राजा भी बना देते हैं। अतः राहु के किसी भी उपचार (Rahu Remedies) को करने से पूर्व आपको यह जरूर देख लेना चाहिए कि आपका राहु कुंडली (birth chart) में शुभ है अथवा अशुभ।
यह देखने के लिए जरूरी नहीं है आपको कुंडली (horoscope) देखना आता ही हो! हम आपको कुछ ऐसे सामान्य लक्षण बता रहे हैं, जिससे आप यह आसानी से जान पाएंगे कि आपका राहु आपको शुभ फल दे रहा है अथवा अशुभ !

अगर आपको यह लक्षण दिखाई देते हैं तो आपके राहु अशुभ फल दे रहे हैं !

rahu effects

(rahu effects) अशुभ प्रभाव :

1. अकारण ही बहुत से शत्रु पैदा हो जाना।

2. हाथों के नाखून विकृत होना।

3. किसी कार्य में सफलता प्राप्त ना होना।

4. किसी ना किसी बात पर अपमान का दंश मिलते रहना।

5. नशे का आदी हो जाना।

6. झूठ, धोखा, छल, कपट, चुगलखोरी आदि आदते होना।

7. दूसरों के लिए षड्यंत्र रचना भी राहु का अशुभ प्रभाव ही दर्शाता है।

8. व्यवहार एवं नैतिकता में लगातार गिरावट, राहु की अशुभता का ही प्रतीक है।

9. पवित्र नदी अथवा कुंड जैसे गंगा आदि के पास पहुंच कर भी, अलग रहना, स्नान ना करना।

आइए अब जानते हैं, राहु के शुभ प्रभाव। अगर आपको यह मिल रहे हैं तो इसका मतलब है कि राहु आपकी कुंडली में आपको शुभ फल प्रदान कर रहे हैं।

(rahu effects) शुभ प्रभाव :

1. अचानक से धन प्राप्ति के योग बनना एवं धन प्राप्त होना।

2. बहुत अधिक काम करने के बाद भी थकान नहीं होना।

3. हाजिर जवाब होना।

4. विदेशों की यात्राएं होना।

5. राहु ही राजनीति का कारक ग्रह है। अगर वह अच्छा होता है तो राजनीति में व्यक्ति को बहुत ऊंचे मुकाम तक पहुंचा सकता है।

6. राहु अभिनय (Acting) का भी कारक है। जिन लोगों की कुंडली में राहु अच्छे होते हैं। वह अच्छा अभिनय (Acting) करते हैं। हालांकि अभिनय क्षेत्र में कितनी सफलता मिलेगी! इसके लिए पूरी कुंडली का विश्लेषण आवश्यक है।

7. राहु अगर शुभ हो तो तेज़ दिमाग़ और पैनी दृष्टि देते हैं। ऐसे लोग किसी और के षड्यंत्र में नहीं फंसते और सामने वाले की मंशा को तुरंत भांप लेते हैं।

8. ससुराल से अच्छे संबंध होना।

तो अब आप जान गए होंगे कि आपकी कुंडली में राहु (rahu effects) शुभ फल दे रहा है अथवा अशुभ। जिन लोगों के लिए राहु अशुभ फल दे रहे हैं। वे लोग यह rahu shanti remedies कर सकते हैं :

Read more : maha mrityunjaya mantra : महामृत्युंजय मंत्र की महिमा

rahu remedies (rahu ko khush karne ke upay) :

1. रोज़ इस मंत्र की एक माला, रात में, सूर्यास्त के बाद, कर सकते हैं।यह बहुत ही आसान एवं प्रभावशाली उपाय है।

आप चाहे तो इस वीडियो के माध्यम से भी यह (rahu shanti mantra) मंत्र कर सकते हैं। इसमें पहले से ही गिने हुए 108 बार मंत्र शुद्ध उच्चारण में दिए गए हैं। अतः आपको गिनने की कोई आवश्यकता नहीं है।

मंत्र               ॐ रां राहवे नमः

 

2. पक्षियों को प्रतिदिन बाजरा खिलाएं।

3.. सरस्वती मां की पूजा करें।

4. शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

5. अपने घर के नए नैऋत्य कोण ( south-west) में पीले रंग के पुष्प लगाएं।

Read more : Chandra rashi : आपकी चंद्र राशि क्या है? कैसे सरलता से जानें अपनी चंद्र राशि

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि राहु-केतु 23 सितंबर 2020 को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। राहु का राशि परिवर्तन ज्योतिष जगत् में हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। क्योंकि यह डेढ़ वर्ष तक एक ही राशि में रहते हैं।अतः यह गोचर आप सभी के लिए कैसा रहेगा। जाने के लिए यहां click कीजिए👇

rahu ketu transit 2020 21: जानिए अपनी राशि का हाल Part-1 (मेष-कन्या)

rahu ketu transit 2020 to 2021: जानिए अपनी राशि का हाल Part-2 (तुला-मीन)

अब लेते हैं आपसे विदा तो साथ बने रहिए  Know your future के और पढ़ते रहिए Aavaz .

Pls follow us :

Facebook : https://www.facebook.com/aavaz.in/

If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :

Know your future :

https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

YouTube : https://www.youtube.com/c/aavazdevotionallibrary

 

 


About Aavaz Devotional Library

This is an astrological solution Facebook page. You can get all astrological solution on a single place. https://www.facebook.com/Know-your-future-408165572928580/

View all posts by Aavaz Devotional Library →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *