Top 5 tourist place in Delhi : दिल्ली की घूमने से लेकर शॉपिंग तक की परफेक्ट Destinations

Delhi Indias Capital Top 5 tourist place in Delhi : दिल्ली की घूमने से लेकर शॉपिंग तक की परफेक्ट Destinations

(Top 5 tourist place in Delhi)

दिल वालों की दिल्ली में टूरिस्ट स्पॉट की कमी नहीं है। दुनियाभर के पर्यटकों में दिल्ली को लेकर एक खास क्रेज देखा जाता है। यहां हर तरह, पसंद और उम्र वर्ग के लोग घूमने के लिए आते हैं। दिल्ली में इतिहास की झलक दिखेगी, तो यहां पर राजनीति देखने का भी अलग ही मजा मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर में ऐतिहासिक किलों, प्रसिद्ध मंदिरों से लेकर पार्क और म्यूजियम तक, कहीं भी घूम सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली- एनसीआर की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं (Top 5 tourist place in Delhi)।

 

Read more : 5 Changes in lifestyle: जो आपके व्यक्तित्व तथा स्वास्थ्य को प्रभावशाली बनाने में होंगे सहायक

 

इंडिया गेट (India Gate) –

इंडिया गेट (India Gate) का नाम तो सभी ने सुना होगा। ये दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। ये प्रसिद्ध अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के नाम से भी जाना जाता है। ये नई दिल्ली में राजपथ के पास स्थित है, इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। इसकी तुलना अक्सर फ्रांस में आर्क डी ट्रायम्फ, मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया और रोम में स्थित कॉन्स्टेंटाइन (Constantine) के आर्क से की जाती है (Top 5 tourist place in Delhi)। यह 42 मीटर लंबा ऐतिहासिक ढांचा सर एडविन लुटियन द्वारा डिजाइन किया गया था और यह देश के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में से एक है।

 

read more : Relationship Tips : प्यार को करना है मजबूत तो इन बातों का रखे ध्यान

लाल किला (Red Fort) –

लाल किला (Red Fort) नई दिल्ली में स्थित एक ऐतिहासिक दुर्ग है। लाल किला दिल्ली शहर के बीचों बीच में स्थित है। यह मुगल वंश के सम्राटों का मुख्य निवास था (Top 5 tourist place in Delhi)। इसका निर्माण शाहजहां ने वर्ष 1639 में करवाया था। इस ऐतिहासिक इमारक को आप दिल्ली में देख सकते हैं। लाल किला यमुना नदी के किनारे स्थित है। इतनी ही नहीं आपको यहां पर कई म्यूजियम (Museum) देखने को मिल जाएंगें।

 

Top 5 tourist place in Delhi

 

हौज खास (Hauz Khas) –

अगर आपको पॉर्टी करने का शौक है, तो हौज खास आपके लिए बिल्कुल सही है। यह दिल्ली  शहर की बेहद ही खास और लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह जगह आपका दिल जीत लेगी, यहां कई पब और रेस्त्रां हैं। जहां पर आप पार्टी कर सकते हैं अपने दोस्तों के साथ अच्छे-अच्छे रेस्त्रां में खाना खा सकते हैं। अगर आप ब्रांडेड और एक्सपेंसिव शॉपिंग करना चाहते हैं तो उस लिहाज से भी ये जगह आपको बेहद पसंद आयेगा।

सरोजनी मार्केट (Sarojni Market) –

अगर आप सस्ते और अच्छे कपड़े खरीदना चाहते हैं, तो शॉपिंग करने के लिए आप सरोजनी मार्केट भी जा सकते हैं। ये मार्केट दिल्ली के लोगों का सबसे पसंदीदा मार्केट्स में से एक है (Top 5 tourist place in Delhi)। यहां पर सस्ते दामों में कपड़ों से लेकर जूलरी तक की सब कुछ खरीदा जा सकता है। यहां पर आप दिल्ली की चाट से लेकर राजमा चावल तक भी खा सकते हैं।

 

 

Top 5 tourist place in Delhi

 

हुमायूं का मकबरा (Humayun’s Tomb) –

हुमायूं का मकबरा (Humayun’s Tomb) देश के सबसे मशहूर मकबरों में से एक है। ये मुगल सम्राट हुमायूं का अंतिम विश्राम स्थल है। अगर आप फोटो खिचवाने के शौकिन हैं, तो ये जगह उसके लिए काफी अच्छी है। दिल्ली के निजामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में स्थित यह भारतीय उपमहाद्वीप में पहला उद्यान मकबरा है। अपने शानदार डिजाइन और इतिहास के कारण हुमायूं का मकबरा वर्ष 1993 में यूनेस्को (UNESCO) की विश्व विरासत सूची (World Heritage List) में शामिल किया गया है।

Pls follow us :

Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h

Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/

Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *