Mahakali Mantra :
‘जयंती मंगला काली मंत्र’ (Om Jayanti Mangala Kali Mantra) माता काली को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि नवरात्रि की सातवीं देवी हैं यानी नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों को अपने सभी शत्रु पर विजय प्राप्त होती है।
मां का यह स्वरूप लोगों के मन में व्याप्त भय को नाश करने वाला है। मां कालरात्रि को यंत्र, मंत्र और तंत्र की देवी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह मंत्र प्रतिदिन सुनने अथवा इसका जाप करने से, आपके अंदर साहस, शक्ति एवं सामर्थ्य का विकास होता है। जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी समस्याओं को आसानी से सुलझा सकते हैं।
और पढ़ें : सर्वत्र मंगल प्राप्ति मंत्र : Sarva Mangala Mangalye Mantra Lyrics, Benefits & Meaning
यहां शक्ति से संबंध, केवल युद्ध में प्रयोग शक्ति से ही नहीं है। बल्कि दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों से भी है।
चाहे वह मकान मालिक या बॉस का आपको रोज धमकाने की परिस्थिति से हो अथवा स्त्री के संबंध में उसके पति से संबंधित हो, जोकि उसे हमेशा दबाकर रखना चाहता हो। चाहे कोई भी परेशानी क्यों ना हो!
यह शक्तिशाली संस्कृत मंत्र (Om Jayanti Mangala Kali Mantra) आपको ऐसा मार्ग दिखाता है जिससे आप जीत भी जाए और कोई साइड इफेक्ट भी ना हो यानी संबंधों में मधुरता भी बनी रहे। केवल जरूरत है तो श्रद्धा एवं विश्वास की। अगर आप सच्चे मन से माता काली का यह मंत्र करते हैं तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि मां आप की पुकार ना सुनें और आपकी सहायता ना करें।
और पढ़ें : Katyayani Mantra : अगर Love Marriage में आ रही हैं रुकावटें तो करें कात्यायनी मंत्र
आप भी इसको अपने दैनिक जीवन में शामिल करके इसका लाभ उठा सकते हैं। यह मंत्र (Om Jayanti Mangala Kali Mantra) ) प्रतिदिन कम से कम 108 बार शुद्ध उच्चारण में करना चाहिए! नवरात्र के बाद भी आप अगर इसे जारी रखना चाहे तो रख सकते हैं।
आप अगर चाहे तो इस वीडियो के माध्यम से भी रोज इस मंत्र (Om Jayanti Mangala Kali Mantra) जप को कर सकते हैं। यहां आपको शुद्ध उच्चारण में 108 बार मंत्र जाप (Om Jayanti Mangala Kali Mantra 108 times) उपलब्ध कराया जा रहा है : Click here to listen video
Mahakali Mantra Lyrics in Hindi :
(om jayanti mangala kali Lyrics)
ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
Mahakali Mantra Lyrics in English:
(Jayanti Mangala Kali Lyrics)
Om Jayanti Mangala Kaali Bhadra Kali Kapalini |
Durga Kshama Shivaa Dhaatri Svaha Svadha Namostute ||
मां दुर्गा के चमत्कारी 32 नाम शुद्ध उच्चारण में सुनने के लिए यहां क्लिक करें
Mahakali Mantra Meaning :
(Om Jayanti Mangala Kali Bhadrakali Kapalini Mantra Meaning)
जो सर्वत्र विजय शालिनी है। सभी का मंगल करने वाली हैं। इनका वर्ण काला (श्याम) है अथवा दुर्जनों के लिए जो काल-स्वरूप है। (Om Jayanti Mangala Kali Mantra)
सबका कल्याण (शिव) करने वाली जगदम्बा को शिवा कहते हैं, जिन्होंने हाथ में कपाल तथा गले में मुण्डों की माला धारण कर रखी है, वह कपालिनी है। कर्म एवं उपासना रूप दु:साध्य से प्राप्त है, वे जगदंबा ‘दुर्गा’ है।
संपूर्ण जगत् की जननी होने से अत्यंत करुणामय स्वभाव होने के कारण (क्योंकि माँ करुणामय होती है।) जो भक्तों को एवं दूसरों के भी अपराध क्षमा करती हैं।
Read more : sarva badha vinirmukto mantra जो मिटाएगा आपकी सारी परेशानियां
सबका कल्याण (शिव) करने वाली जगदम्बा ‘शिवा’ हैं तथा सबका पोषण करने वाली धात्री ( पोषण करने वाली धाय मां) हैं।
स्वाहा रूप में (भक्तों से) यज्ञ भाग ग्रहण करके देवताओं का पोषण करने वाली, श्राद्ध और तर्पण को स्वीकार करके पितरों का पोषण करने वाली भगवती स्वधा हैं।
ऐसी भगवती मां दुर्गा को मैं बार-बार नमस्कार करती हूं/ करता हूं।
How to Recite Om Jayanti Mangala Kali Mantra : शुद्ध उच्चारण में 108 बार मंत्र जाप सुनने के लिए यहां क्लिक करें 👇🏼
Om Jayanti Mangala Kali Mantra Benefits :
why should you chant jayanti mangala kali mantra regularly?
1. माता के इस मंत्र से माना जाता है कि संतान की प्राप्ति भी होती है तो जो लोग संतान के आगमन की इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है तो उन्हें यह मंत्र जरूर करना चाहिए।
2. माता की कृपा से मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है और जीवन की अनेक समस्याओं एवं परेशानियों का नाश होता है।
Hanuman Chalisa Paath : जानिए इसके अनगिनत लाभों के बारे में
3. इस मंत्र की कई लोग अपनी अंदरूनी शक्ति को जागृत करने के लिए भी साधना करते हैं, जिससे उनका जीवन सफल हो सके और अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें।अतः इस महामारी-काल में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
4. माता की आराधना से आपदाओं से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि मां सभी कष्टों को हरकर आपदाओं को दूर भगाती हैं।
5. यह मंत्र (Om Jayanti Mangala Kali Mantra) मां काली का है जिन्होंने उन दुष्टों का भी नाश किया था, जिसका महादेव भी नहीं कर पाए थे तथा स्पष्ट है यह मंत्र, असंभव कार्य को भी संभव बना देता है।
Pls follow us : Facebook
If you want any online astrological consultancy, you may contact and follow us :
[…] और पढ़ें : Mahakali Mantra : Power & Courage चाहिए तो करें Om Jayanti Mangala Kali Ma… […]