Who chairman : WHO में मिलेगी भारत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष बनना तय

Dr. Harshvardhan who chairman

Who chairman

कोरोनावायरस (corona) के संकट से घिरे भारत के लिए आज एक अच्छी खबर आई ।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का (Dr. Harshvardhan ) 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (who chairman) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालना तय माना जा रहा है। हर्षवर्धन कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी जंग में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी का स्थान लेंगे, जो डब्ल्यूएचओ के 34 सदस्यों के बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष हैं।

Read more:UP CM Yogi ji : जल्द घुटने टेकेगा कोरोना, तेजी से ठीक हो रहे हैं मरीज

भारत के नामित को नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंगलवार (19 मई) को 194 देशों के विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में पारित किया गया था। हर्षवर्धन का पदभार संभालना महज औपचारिकता रह गया था, जब यह निर्णय हुआ था कि वह डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया समूह के लिए भारत की ओर से नामित होंगे। इसमें सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ था कि भारत मई से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के दौरान कार्यकारी बोर्ड में होगा।

Read more : Ganesh Mandir: गणेश जी के वे 5 प्रसिद्ध मंदिर जहां केवल दर्शन मात्र से ही पूरी होती हैं मनोकामनाएं

जहां विश्व में कोरोनावायरस वालों का आंकड़ा बहुत अधिक है। भारत सरकार की सूझबूझ तथा नागरिकों की जागरुकता के कारण भारत मृत्यु का आंकड़ा काफी कम हैं।

Who chairman

 

भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के 0.2 मामले वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के करीब 0.2 मामले आए हैं, जबकि दुनिया का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख का है। देश में मंगलवार (19 मई) को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले 3,163 पर पहुंच गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,139 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि सोमवार (18 मई) को देश में कोविड-19 के लिए रिकॉर्ड 1,08,233 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 24,25,742 नमूनों की जांच की जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थिति रिपोर्ट-119 के आंकड़ों के हवाले से मंत्रालय ने कहा कि दुनियाभर में मंगलवार तक कोविड-19 से मौत के 3,11,847 मामले आए हैं जो करीब 4.1 मृत्यु प्रति लाख आबादी हैं।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here