Vat savitri puja : लॉकडाउन एवं कोरोना के चलते इस बार कैसे करें वट सावित्री पूजा

Vat savitri puja is bar kaise kare

Vat Savitri puja :

इस बार 22 मई 2020 को वट-सावित्री पूजा (vat Savitri puja) का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी दिन शनि जयंती भी है। उत्तर भारत में यह त्यौहार बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सुहागिन स्त्रियां इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं और कहीं-कहीं व्रत भी रखा जाता है।

इस दिन माता सावित्री की और सत्यवान की कथा कही जाती है और उनसे अपने पति की लंबी आयु की कामना की जाती है।

इस बार कैसे करें वट सावित्री पूजा : वैसे तो यही विधान है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है। कुछ लोग वटवृक्ष की डाली भी अपने यहां लाकर, उसको गमले में रोपकर पूजा करते हैं किन्तु इस बार का समय कुछ अलग है !

Read more : Shani jayanti : जानिए कब है शनि जयंती और क्या है इस बार खास

लोग लॉकडाउन एवं कोरोनावायरस के चलते, घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तो अगर आप पर किसी भी प्रकार का इंतजाम नहीं हो पा रहा है तो मन में शंका ना करते हुए, घर पर ही तुलसी मां के सामने बैठकर पूजा कर लें और प्रभु से क्षमा मांग ले कि’ इस बार हम वट वृक्ष की पूजा नहीं कर पा रहे हैं इसके लिए क्षमा करें और हमारी पूजा को स्वीकार करें तथा हमारे पति की लंबी आयु का वरदान दें।’ लेकिन ध्यान दें यह विधान नहीं है केवल एक विकल्प है अगर कुछ भी संभव नहीं हो पा रहा हो तो आप यह विकल्प अपना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here