Silver Price Increase Reasons
चांदी के दाम पिछले कुछ दिनों से वैश्विक रूप से बढ़ते जा रहे हैं!चांदी एक लचीली धातु है। 30 ग्राम चांदी से लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा तार तक बनाया जा सकता है।
भारत में चांदी का उपयोग विशेषता आभूषण के निर्माण में किया जाता है।अतः भारत में भी इसकी अच्छी डिमांड रहती है इस कारण भारत में भी इसका असर पड़ना लाज़िमी है।
क्या आप जानते हैं पिछले 10 दिनों में भारत में, चांदी के दाम ₹9000 प्रति किलो बढ़ चुके हैं। 16 जुलाई 2020 को चांदी जहां ₹52,800 थी, वहीं 24 जुलाई 2020 को ₹62,010 हो चुकी है।

आइए जानते हैं आखिर इनके पीछे क्या कारण हैं।
Silver Price Increase Reasons:
1. भारत में चांदी का उत्पादन ऐसे ही कम होता है और इसकी आवश्यकता पूर्ति के लिए अन्य देशों से इस को मंगाया जाता है भारत में चांदी का मुख्य प्रयोग ज्वेलरी बनाने में होता है।ज्वेलरी में भी मुख्यता पैरों की पायल एवं कंगन बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है।इस समय देश में चांदी का आयात कम किया जा रहा है अतः आवक कम होने के कारण चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम कई चीजों पर निर्भर करते हैं जिसमें महंगाई से जुड़े कारण, डॉलर की रुपए के सापेक्ष कीमत, ग्लोबल मार्केट में गिरावट आदि शामिल है।
Read more : Sovereign gold bond 2020, जानिए फिजिकल गोल्ड से बेहतर निवेश विकल्प क्यों है
3. डॉलर के मुकाबले रुपया का लगातार कमज़ोर होना भी चांदी के दाम बढ़ने का एक कारण है। जितना भारतीय रुपया तेजी से डॉलर के अगेंस्ट नीचे गिरेगा उतने ही सोने एवं चांदी के दाम बढ़ते जाएंगे !
4. लॉकडाउन के दौरान काफी सारी चांदी की खदानें बंद होना भी, चांदी के दाम बढ़ने का एक कारण है क्योंकि इससे चांदी की वैश्विक उपलब्धता कम हो गई।
लॉकडाउन खुलने के बाद वह मांग दोबारा पैदा हो गई जबकि चांदी की उपलब्धता उस हिसाब से नहीं रही।
Read more : intraday trading : जानिए इंट्रा डे ट्रेडिंग क्या है
5. चांदी का औद्योगिक प्रयोग भी किया जाता है।अब जबकि चाइना में भी औद्योगिक उत्पादन शुरू हो चुका है इस कारण वहां से भी चांदी की डिमांड काफी आ रही है इस कारण भी चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
निष्कर्ष रूप से कहा जा सकता है कि आज चांदी के दाम 62,000 पार कर गए है। अब आगे देखना है कि चांदी की कितनी चांदी होती है! क्योंकि निकट भविष्य में भी चांदी की कीमत बढ़ने (silver price increase reasons) की संभावनाएं बनी हुई हैं।
Pls follow us :
Facebook : https://www.facebook.com/aavaz.in/
Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h
Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20