Sambit Patra: BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता में दिखे corona के लक्षण, हुए अस्पताल में भर्ती

#Sambit Patra

#Coronavirus

कोरोनावायरस (Coronavirus) पूरे विश्व  में अपने पांव तेजी से पसार रहा है। भारत में भी कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 1,58,333 हो चुकी है। जिसमें से 4531 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह बहुत ही दुख की बात है कि इतनी सावधानियों के बावजूद भी कोविड-19 के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है पिछले 9 दिनों में 50,000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा पिछले केवल 24 घंटों में 6500 लोगों संक्रमित हो चुके हैं।

हालांकि इनमें से थोड़ी सी राहत की बात यह है कि 67000 लोगों का सफल इलाज हो चुका है और वह अपने घर स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं।

कोरोना वायरस की इन्हीं खबरों के बीच आज एक खबर और आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा (Dr. Sambit Patra) में कोविड-19 के लक्षण सामने आए हैं और वे मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में भर्ती हुए हैं।

वहां वे डॉक्टरों की निगरानी में है उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है हालांकि पार्टी की तरफ से इसकी कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

Read more:Coronavirus vaccine : भारत को मिली बड़ी सफलता, शुरू किया बेंगलुरु में कोरोना मरीजों पर ट्रायल

डॉक्टर पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। सोशल मीडिया और ट्विटर पर भी एक्टिव रहते हैं तथा टीवी पर आने वाली डिबेट्स में भी उन्हें देखा जा सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here