(Falahar Fast Recipe)
महाशिवरात्रि के त्योहार का हिंदू धर्म में एक खास स्थान है। इस पर्व का अपना ही एक अलग स्थान और एक विशेष महत्व स्थान है। शिव भक्त पूरे साल इस पर्व का इंतजार करते हैं। ताकि वो महाशिवरात्रि को हर्षोल्लास पूर्वक और धूमधाम से मना सकें। इस साल देशभर में 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां आज से शुरू हो चुकी हैं। लोगों ने पूजा अर्चना से लेकर इस दिन रखे जाने वाले व्रत की तैयारी करनी शुरू कर दी है (Falahar Fast Recipe)।
महाशिवरात्रि का दिन इतना खास होता है कि इस दिन पूरा परिवार एक साथ मिलकर व्रत रखते हैं। साथ ही शिव जी की पूजा भी करते हैं। महाशिवरात्रि के इस मौके पर कई लोग सिर्फ फल खाकर व्रत रखते हैं, तो वहीं कई लोग फलहार व्यंजन खाकर इस व्रत को रखते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के इस मौके पर फलहार व्यंजन खाकर व्रत रखना चाहते हैं, लेकिन आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ही और सबसे अलग रेसिपी (Falahar Fast Recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है ये रेसिपी ….
read more : Eggless chocolate cake: बिना ओवन के घर में कैसे बनाएं
इस रेसिपी का नाम है थालीपीठ (Falahar Fast Recipe), इस व्यंजन के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है। लेकिन ये जितना बनाने में आसान है उतना ही ज्यादा खाने में स्वाटिष्ट है… तो चलिए जानते हैं आखिर कैसे तैयार करते हैं थालीपीठ को…..
इस्तेमाल होने वाली सामग्री (Maharashtra Special Dish) –
– 1 से 2 कप तक सिंघाड़े का आटा
– 2 से 5 उबले हुए आलू
– 1/2 कप साबूदाना (भिगोया हुआ)
-आप स्वादानुसार सेंधा नमक डाल सकते हैं
– 1 से 1.5 चम्मच तक हरा धनिया ( जो कि बारीक कटा हो)
– 3 से 5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
– सेकने के लिए जरूरत के अनुसार तेल
– 1 से 2 कप तक पानी
– 1/2 कप मूंगफली (जिसे आपको भूनकर दरदरा पीस लेना है)

थालीपीठ को तैयार करने की विधि (Falahar Fast Recipe) :
सबसे पहले आपको साबूदाने को तकरीबन 3 से 4 घंटे तक भिगोकर रखना है। इसके बाद इसे पानी से निकाल लेना है और एक बड़े से कटोरो में डाल लेना है। इसके बाद आपको आलू को उबालना है। आलू को उबालने के बाद आपको उसे छीलना है, फि आपको अच्छी तरह से कटोरो में आलू को मसल कर डालना है।
इसके बाद आपको इस कटोरो में सिंघाड़े का आटा डालना है, मूंगफली,सेंधा नमक, कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया आदि जैसी सभी सामाग्री को डाल लेना है। इसके बाद इसमें थोड़ा–थोड़ा पानी मिलाकर इसे आटे की तरह बना लेना है। जब ये आटे की तरह गूथ जाये तो आपको इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार करनी है।
अब आपको गैस जलाकर इसपर एक नॉन-स्टिक तवा रखना है। तवा को गर्म होने तक छोड़ देना है। इसके बाद आपको इसमें तेल डालना है। इसके बाद आपको तैयार किए आटे की लोई को इस पर डालना है और उसे टिक्की की तरह बेल शेप दे देनी हैं। जब आप इसे अच्छी तरह से शेप दे दें। इसके बाद आपको बीच-बीच में चाकू या फिर चम्मच से इसमें छेद करना है।
Read this also : How to make pizza at home without oven in Hindi
आपको दोनो ओर से इसे सेकना है। साथ ही आपको किनारे-किनारे पर एक-एक बूंद तेल डालकर अच्छी तरह से इसके किनारों को भी सेकना है। ध्यान रहे इसे आपको तेज आंच पर नहीं पकाना है। इसे आपको मध्यम आंच पर ही तैयार करना है। वरना थालीपीठ जल सकती है। ये सिकने में थोड़ा समय लेती है, इसलिए इसे तेज आंच पर न रखें।
चो लीजिए आपके फलाहारी थालीपीठ (Falahar Fast Recipe) तैयार है। अब आप इसे गर्म-गर्म चाय के साथ या फि फलहारी चटनी, दही और आलू के रायते के साथ अपने परिवार को सर्व कर सकती हैं। साथ ही खुद भी खा सकती हैं।
Pls follow us :
Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h
Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/
Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20