How To Make Aam Panna : घर पर आम पन्ना बनाने की सिंपल रेसिपी

aan panna 1622178397 How To Make Aam Panna : घर पर आम पन्ना बनाने की सिंपल रेसिपी

(How To Make Aam Panna)

गर्मियों का मौसम वापस आ चुका है, इसी के साथ कुछ सीजनल फलों ने भी दस्तक दे दी है। गर्मियों का सबसे मशहूर फल आम भी वापस आ चुका है। गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का इस्तेमाल चटनी, आचार बनाने के साथ-साथ कई और तरह की डिश बनाने के लिए भी किया जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है आम पन्ना। आम का पन्ना (How To Make Aam Panna) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और साथ ही ये बेहद स्वादिष्ट भी होता है। आज हम आपको आम पन्ना (How To Make Aam Panna) बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आम पन्ना बनाने के तरीके के बारे में…

Read More : Immune Boosting Food : कोरोना ने की वापसी, न हो परेशान ऐसे मजबूत बनाएं अपने इम्यूनिटी सिस्टम

 

आम का पन्ना (How To Make Aam Panna) बनाने के लिए सामग्री – 

कच्चे आम

पुदीना की पत्तिया

थोड़ा हरी धनिया

थोड़ी शक्कर या गुड़

थोड़ा काला नमक

भुना हुआ जीरा पाउडर 

भुना हुआ सौंफ

थोड़ी-सी कारी मिर्च

आवश्यकतानुसार पानी

 

How To Make Aam Panna

 

 

आम पन्ना (How To Make Aam Panna) बनाने का तरीका –

 

सबसे पहले आपको कुछ कच्चे आम (How To Make Aam Panna) लेने हैं। इसके बाद इन्हें छिलकर इसके छोटे-छोटे पीस कर लेने हैं। इसके बाद आपको एक पैन में थोड़ा-सा पानी डालकर इन्हें उबाल लेना है। आपको इन कच्चे आमों को तब तक उबालना है, जब तक की कैरी के पीस उबल ना जाए। उबालने के बाद आपको इन्हें पानी से निकालकर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लेना है। अब आपको इसमें पुदीना, धनिया, सौंफ, जीरा, काली मिर्च, शक्कर, काला नाम सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करना है। इसके बाद आप इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। लीजिए आपका आम पन्ना (How To Make Aam Panna) तैयार है।

(How To Clean Fruits And Vegetables In Covid19): जानिए कोरोना काल में सब्जियों और फलों को किस तरह धोएं

आम पन्ना (How To Make Aam Panna) के फायदे – 

आम विटामिन-सी भरपूर होता है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदा करता है। साथ ही आम में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि लंग्स, हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही आम इम्यूनिटी को मजबूत कर पाचन तंत्र को फिट रखता है। इतना ही नहीं आम खून की कमी को भी दूर करता है। आम गर्मियों में चलने वाली लू से भी बचाता है।

 

Pls follow us :

Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h

Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/

Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *