Home Remedies For Shoe Bite : हिल्स से मिलने वाले छालों से निजात दिलाएंगें ये घरेलू उपचार

open uri20161124 21603 1otfu89 Home Remedies For Shoe Bite : हिल्स से मिलने वाले छालों से निजात दिलाएंगें ये घरेलू उपचार

(Home Remedies For Shoe Bite )

हिल्स महिलाओं (Home Remedies For Shoe Bite) की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है। हिल्स पहनकर महिलाएं एक अलग ही कॉन्फिडेंस और खुशी महसूस करती हैं। लेकिन नई हिल्स अक्सर मुसीबत लेकर आती है। दरअसल नई हिल्स पहनने के बाद अक्सर ऐसा होता है कि पैर कट जाते हैं। शुरूआत में  नई हिल्स जितनी खुशी देती हैं, बाद में ये उतनी ही तकलीफ और चिड़चिड़ाहट भी देती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नई हिल्स पहनने (Home Remedies For Shoe Bite) के बाद अक्सर पैर कट जाते हैं और दूसरे फुटवियर पहनने में मुश्किल होती है। इतना ही नहीं चलने के दौरान ये घाव और भी ज्यादा तकलीफ देते हैं। आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिल्स से मिले घावों को जल्दी भरने में आपकी मदद करेगें।

एलोवेरा (Home Remedies For Shoe Bite ) –

हिल्स से मिले घावों को भरने और जलन मिटाने में एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है। लंबे समय से एलोवेरा का इस्तेमाल घाव में होने वाली जलन को कम करने के लिए होता आ रहा है। एलोवेरा में कई गुणकारी तत्व होते हैं, जो कि घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं। फ्रेश एलोवेरा के गुदे को शू बाइट पर लगाएं, ऐसा करने से आपको तुरंत राहत मिलेगी।

नारियल तेल –

पैर के छालों में आराम पाने के लिए नारियल का तेल सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है। ये घाव को माइश्चराइज कर देता है, जिसके कारण घावों में जलन नहीं होती है। साथ ही नारियल तेल घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। अगर आपके पास नारियल की पत्तियां है, तो आप उसका इस्तेमाल भी अपने घावों को भरने के लिए कर सकती है। नारियल की पत्तियों से दाग भी चले जाते हैं (Home Remedies For Shoe Bite)।

 

Home Remedies For Shoe Bite

 

शहद- 

शहद के कई गुणों के बारे में आप ने कई बार सुना हो, लेकिन क्या आपको पता है कि ये घाव भरने में भी मदद करता है। शहद हर तरह की स्किन समस्यों से निजात में मदद करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहद में सूदिंग और एंटी-इँफ्लामेटरी गुण होते हैं। शहद में कॉटन डिप करें और अपने घावों पर लगाएं (Home Remedies For Shoe Bite)।

Read More : Hair Spa Common Mistakes : हेयर स्पा करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  

नीम और हल्दी – 

अगर ऊपर बताई गई सामग्री में से आपके पास कुछ भी नहीं है, तो आप नीम और हल्दी (Home Remedies For Shoe Bite) का इस्तेमाल कर सकती है। दोनों में ही एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि जल्द से जल्द आपके घावों को भरने में आपकी मदद करेगें। आपको थोड़े से नीम के पत्ते लेने हैं और उसमें थोड़ी-सी हल्दी मिलानी है। इसके बाद आपको इस मिश्रण की एक मोटी परत बनानी है और प्रभावित जगह पर लगाना है। आधे घंटे बाद आपको इसे साफ पानी से धो लेना है। ऐसा करने से आपका घाव जल्द से जल्द ठीक हो जाएगा।

Read more : रेड-पिंक Nail Paints हुई पुरानी, इन ट्रेंडिग कलर्स को करें ट्राई

Pls follow us :

Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h

Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/

Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *