Hartalika Teej 2021 Tips : हरतालिका तीज पर खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

995181 hartalika teej 2021 Hartalika Teej 2021 Tips : हरतालिका तीज पर खूबसूरत दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2021 Tips) का त्योहार इस साल 9 सितंबर को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद की तृतीा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। ये दिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन वो बेहद ही अच्छे ढंग से श्रंगार करती हैं और सजती सवरती हैं। अगर आप भी इस दिन अपने पति के लिए व्रत रखने जा रही हैं। तो आज हम आपको इस दिन (Hartalika Teej 2021 Tips) सबसे अलग और खूबसूरत दिखने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है ये टिप्स ….

Hartalika Teej 2021 Tips –

-पूजा में ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस पूजा (Hartalika Teej 2021 Tips) में साड़ी पहनने वाली हैं, तो साड़ी के साथ नेकलाइन और कट वाले ब्लाउज पहनकर इसे ट्रेंडी लुक दें। अगर आपको बैकलेस ब्लाउज पसंद हैं, तो आप उसे भी ट्राई कर सकती हैं। 

Read More : Hair Spa Common Mistakes : हेयर स्पा करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

-अगर आप अपने ट्रेस से मैचिंग की चूड़ियां पहनने वाली हैं, तो चूड़ियों के बीच में कड़े जरूर पहने। आजकल बाजार में काफी सुंदर-सुंदर कड़े मिलते हैं, ऐसे में आप अपनी चूड़ियों के कलर के हिसाब से कड़े सेलेक्ट कर लें।

-अगर आप इस त्योहार (Hartalika Teej 2021 Tips) पर लहंग पहनने वाली हैं, तो उसके साथ कमरबंध जरूर पहने। ये आपको सबसे अलग और खूबसूरत लुक देगा। आप चाहे तो साड़ी के साथ भी कमरबंध ट्राई कर सकती हैं। 

 

Hartalika Teej 2021 Tips

 

 

-अगर इस दिन आप जुड़ा बनाने के बारे में सोच रही हैं, तो उसमें थोड़ा ट्विस्ट लेकर आए। इस दिन अपने जुड़े में कुछ फूल लगाएं। इससे आप दूसरों से हटकर नजर आएंगी। इसे आप सूट, साड़ी या लहंगे किसी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।

-अगर आप इस दिन (Hartalika Teej 2021 Tips) हल्का मेकअप करना चाहती हैं, तो डिफरेंट लुक के लिए ब्लैक आईलाइनर की जगह पर अपने ड्रेस से मैचिंग का लाइनर लगाए। साथ ही न्यूड शेड की लिपिस्टिक ट्राई करें या फिर अपनी ड्रेस से मैचिंग की हल्की लिपिस्टक लगाए। ऐसा करने से आप सबसे अलग लगेगी और आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

Read more : रेड-पिंक Nail Paints हुई पुरानी, इन ट्रेंडिग कलर्स को करें ट्राई

Pls follow us :

Instagram : https://instagram.com/aavaz.in?igshid=rgxb9evmtz1h

Facebook :https://www.facebook.com/aavaz.in/

Twitter : https://twitter.com/AavazIn?s=20

 

 

 

 

 

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *